दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने 25 दिसंबर 2025 को दुष्कर्म के आरोपी शिवा उर्फ शिवम को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पीड़िता के घर में घुसकर दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट और धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज हुआ था। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने दुष्कर्म मामले के एक आरोपी को शनिवार को बगहिया मोड़ इंडस्ट्रीयल तिराहा के पास से गिरफ्तार किया। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि 25 दिसंबर 2025 को दुधारा क्षेत्र का रहने वाला आरोपी शिवा उर्फ शिवम घर में घुसकर पीड़िता से दुष्कर्म किया था। विरोध पर मारपीट, गाली,गलौज और जानमाल धमकी दिया था। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश की जा रही थी। सूचना के आधार पर निरीक्षक अपराध विरेन्द्र कुमार यादव, एसआई इल्ताफ खां ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


