Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsSevere Weather Disrupts Daily Life in Sant Kabir Nagar

सुबह से छाई रही बदली, तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंड

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मौसम बिगड़ गया है। सोमवार की सुबह

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरMon, 30 Dec 2024 01:26 PM
share Share
Follow Us on
सुबह से छाई रही बदली, तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंड

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मौसम बिगड़ गया है। सोमवार की सुबह तेज हवाओं के साथ बदली छाई रही। इससे ठंड का असर काफी बढ़ गया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के साथ पूर्वांचल में मौसम का मिजाज बिगड़ने से कांपने वाली हालत हो गई है। इसके चलते लोगों की चहल कदमी कम रही। सुबह मार्निंग वाक पर जाने वालों की संख्या कम रही।

जिले का मौसम फिर बिगड़ गया है। शनिवार को बदली के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। रविवार की शाम से फिर बदली छा गई। पश्चिमी विछोभ की वजह से मौसम का बदलाव हो रहा है। सोमवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। 13 किमी की र‌‌फ्तार से चल रही हवाओं से ठंड का असर काफी बढ़ गया। सुबह के समय लोगों की चहल कदमी काफी कम रही। लोग घरों में ही दुबके रहे। बर्फीली हवाओं से सोमवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें