शहर में शीतल पेयजल की व्यवस्था नाकाफी
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर के खलीलाबाद में भीषण गर्मी में शीतल पेयजल की व्यवस्था नाकाफी है। नागरिकों को बोतल बंद पानी का सहारा लेना पड़ रहा है। गरीब लोग वाटर कूलर का उपयोग कर रहे हैं जबकि अमीर लोग बोतल बंद पानी खरीद रहे हैं। स्थिति ने यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करने पर मजबूर कर दिया है।
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद शहर में कड़ाके की गर्मी में शीतल पेयजल की व्यवस्था नाकाफी है। शुद्ध पानी के नाम पर नागरिकों को बोतल बंद पानी का सहारा लेना पड़ रहा है। गरीबों को भी पानी के लिए जेब हल्की करनी पड़ रही है। शहर में तीन स्थानों पर शीतल पेय की व्यवस्था वर्तमान में नजर आ रही है। सीएचसी खलीलाबाद वाले मरीजों को पानी आसानी से मिल जा रहा है। यहां पर इलाज के लिए आने वाले मरीजों को दवाओं को खाने के लिए शुद्व और शीतल पानी मुहैया हो पा रहा है। दिन में तीन से चार सौ मरीज आ रहे हैं और उन्हें पानी आसानी से मिल जा रहा है।
वहीं शहर के बैंक चौराहा पर एक वाटर एटीम मौजूद रहे, जहां पर शुल्क के साथ लोगों को पानी मिल रहा है।इसके अलावा जिला चिकित्सालय में पानी पीने के लिए निजी संस्था के द्वारा वाटर कूलर लगाया गया है। यहां पर डेढ़ हजार मरीज प्रतिदिन आते हैं। इस चिकित्सालय में आने वाले जो मरीज जो अमीर होते हैं वह बोतल बंद पानी का सहारा लेते हैं और जो गरीब होते हैं वह वाटर कूलर से पानी लेकर अपना काम चलाते हैं। शहर में जिन लोगों को ठंडा पानी की जरूरत होती है, वह होटल की ओर रुख करते हैं। कुछ लोग से होटल से पानी लेकर अपना काम चलते हैं और कुछ लोग जल जलपान करने के बाद होटल पर ही शीतल पेय के लिए बोतल बंद पानी प्रयोग करते हैं। भीषण गर्मी में शहर में शीतल पेय एक बड़ा संकट पैदा हो गया है। इससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


