चटख धूप के साथ तेज गति से चलती रहीं पुरवा हवाएं
संतकबीरनगर जिले में तेज धूप और पुरवा हवाओं का सामना करना पड़ा। अगले चार दिनों में मौसम का मिला-जुला असर रहेगा। 15 मई के बाद लू का सामना करना पड़ सकता है। पिछले पखवाड़े में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को पार नहीं कर पाया। किसानों को खेतों की गहरी जुताई करने की सलाह दी गई है।

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। संतकबीरनगर जिले में सुबह से तेज धूप का सामाना लोगों को करना पड़ा। इस दौरान तेज गति से पुरवा हवाएं चलती रही। दस किमी प्रति घंटा की गति से चल रही हवाओं ने समूचे वातावरण को झकझोर कर रख दिया। आगामी चार दिनों तक पूर्वांचल में मिला जुला असर रहने के आसार है। 15 मई के बाद एक बार फिर लोगों को लू का सामना करना पड़ेगा।मई का महीना शुरू होने से पूर्व ही लगतार मौसम खराब बना हुआ है। एक पखवारा बीत गया है, लेकिन उस प्रकार की गर्मी नहीं पड़ी जिस प्रकार की गर्मी का लोग उम्मीद कर रहे थे।
एक पखवारे से अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को क्रास नहीं किया। तापमान में गिरावट की वजह से लोग लू जैसी हालत न होने से काफी राहत है। आदमी से लेकर पशु पक्षी तक राहत की सांस ले रहे हैं। बारिश के बाद मौसम खुशनुमा होने के बाद लोग खेती किसानी का काम निपटा रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी डा. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि किसानों को चाहिए कि अब खेतों की गहरी जुताई करें ताकि घास फूस पूरी तरह से सूख जाएं और जमीन के अंदर छिपे हानिकारक कीट भी मर जाएं। उन्होंने बताया कि पुरवा हवाओं के चलने की वजह से वातावरण में नमी बनी हुई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


