भीषण गर्मी में ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में भीषण गर्मी के बीच रात के तापमान

भीषण गर्मी में ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में भीषण गर्मी के बीच रात के तापमान में कमी न आने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से दिक्कतें हो रही हैं। इसके चलते रात में भी बिजली की मांग बढ़ गई है। लोग कूलर और एसी का प्रयोग कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की हालत और खराब है। बिजली की खपत बढ़ने से ट्रिपिंग व कटौती की समस्या हो रही है। इसके चलते वोल्टेज भी लो हो जा रहा है। हालत यह है कि गर्मी में पंखे बेअसर साबित हो रहे हैं। गर्मी से पसीना टपकता रहता है।

कुशहरा फीडर की बिजली व्यवस्था चरमराई

बेलहर क्षेत्र में भीषण गर्मी और उमस के बीच कुशहरा फीडर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। दिन में किसी तरह बिजली आपूर्ति सामान्य दिखाई देती है, लेकिन रात होते ही बिजली की आंख-मिचौली शुरू हो जाती है। कभी बिजली आती है तो कुछ ही देर बाद कट जाती है, जिससे क्षेत्र के लोग रात भर परेशान रहने को मजबूर हैं।

कुशहरा फीडर से लगभग 160 गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। इस भीषण गर्मी में लोगों को राहत देने के बजाय हर घंटे पर करीब एक घंटे की रोस्टिंग की जा रही है। लगातार कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि रात में बिजली बार-बार कटने से लोग ठीक से सो पा रहे हैं। छोटे बच्चे व बुजुर्गों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। पंखे और कूलर बंद होते ही लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है। कई गांवों में पेयजल संकट भी गहराने लगा है, क्योंकि बिजली न रहने से मोटर और सबमर्सिबल नहीं चल पा रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग शिकायतों के बावजूद व्यवस्था सुधारने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि रात के समय हो रही अनावश्यक कटौती बंद कर नियमित और सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।

ग्रामीण क्षेत्रों में रात भर कटौती से परेशान ग्रामीण

कांटे संवाद के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में भीषण गर्मी और उमस के बीच बीती रात भर होने वाली बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ओवरलोड, जर्जर लाइनों और मेंटेनेंस के नाम पर हो रही कटौती से ग्रामीण पूरी रात जागने को मजबूर हैं जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर असर पड़ रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच रात भर बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पचपोखरी फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों में रातभर बिजली गुल रही। इनमें भेलवासी, पिपरा हसनपुर, आगया छाता, रजापुर सरैया, बुधा कला, जिगिना, डारी डीहा और कुर्थिया जैसे गांव शामिल हैं। इस अंधाधुंध कटौती से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों को पूरी रात जागना पड़ रहा है। बिजली विभाग के अनुसार, ओवरलोड, जर्जर लाइनें और मेंटेनेंस के नाम पर हो रही कटौती इसका मुख्य कारण है। बढ़ते तापमान के कारण बिजली की खपत भारी मात्रा में बढ़ गई है, जिससे ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं और पचपोखरी जैसे सब स्टेशनों पर ओवरलोड की समस्या गंभीर हो गई है। इसके अतिरिक्त, तेज हवा और आंधी-तूफान के कारण बिजली के पोल गिरने से भी आपूर्ति कई दिनों तक बाधित रहती है। निर्धारित रोस्टर के बावजूद, रात के समय कई घंटों तक बिजली गुल रहने से पेयजल का संकट भी गहरा गया है।

सामान्य प्रश्न

✦संतकबीरनगर में गर्मी के कारण क्या समस्याएं हो रही हैं?−
संतकबीरनगर में गर्मी के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से दिक्कतें हो रही हैं। रात में बिजली की मांग बढ़ गई है, जिससे बिजली की कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या हो रही है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar Newsभीषण गर्मी में ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई