कड़ाके की सर्दी में पूर दिन कांपते रहे लोग

Jan 07, 2026 11:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में बुधवार को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड से लोग परेशान हैं, खासकर बच्चे और बुजुर्ग। बाजारों में भीड़ कम हो रही है। सुबह के समय धूप गायब रही और बर्फीली हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया।

कड़ाके की सर्दी में पूर दिन कांपते रहे लोग

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बुधवार की सुबह कड़ाके की ठंडक के नाम रहा। रात छाया घना कोहरा देर रात छंट गया पर सुबह के समय गलन भरी ठंड लोगों पर भारी पड़ती रही। सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान कम होने से घर के अंदर भी गलन भरी ठंड का असर बना रहा। लोग रूम हीटर और अलाव के सहारे ठंड से बचते रहे। मौसम का असर बच्चों और बुजुर्गों पड़ रहा है। ठंड इन लोगों को चपेट में ले रही है। ठंड के असर से बाजारों में भीड़ कम हो रही है।

पखवारे भर से जिले में सर्दी का सितम कायम है। सोमवार को जहां सुबह से धूप निकलने से लोग राहत की सांस ली थी। वहीं मंगलवार को फिर बदली छाई रही। रात शुरू होने के साथ कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। लेकिन कोहरे का असर देर रात खत्म हो गया। सुबह हुई तो मौसम पूरी तरह से बदला रहा। सुबह से बदली छाई रही। बर्फीली हवाओं के चलने से गलन भरी ठंड से लोग परेशान रहे। सूर्य देवता के दर्शन नहीं हो रहे थे। सुबह के समय आलू से लेकर मटर तक की फसलों पर ओस की बूदें कुछ इस प्रकार थी कि मानों पाला पड़ा हो। हाथ पैर पूरी तरह से सुन्न हो जा रहे थे। लोग देर से सोकर उठे। नौ बजे के बाद चहल कदमी बढ़ी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;