
सुबह के समय गलन भरी ठंड, दिन में धूप ने दी राहत
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में कड़ाके की सर्दी अपने शबाब पर है। सुबह
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में कड़ाके की सर्दी अपने शबाब पर है। सुबह के समय गलन भरी ठंडक लोगों को परेशान कर रही है। वहीं दिन में निकली धूप लोगों को राहत पहुंचा रही है। शाम को चार बजे के बाद से ही गलन फिर बढ़ने लग रही है। सुबह के समय शहर में मजदूरी करने के लिए आने वालों को मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। गलन मजदूरों के साथ साथ खेती किसानी करने वालों को भी परेशान कर रही है। तापमान तेजी से लुढ़कता जा रहा है। तापमान दस डिग्री सेल्सियस के करीब आ गया है।

इसकी वजह से हाथ पैर सुन्न होता जा रहा है। ठिठुरन की वजह से लोग घरों में दुबके हुए हैं। कोहरा नहीं पड़ रहा है फिर भी तापमान गिर कर 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ठंडक की वजह से बूढ़ों से लेकर बच्चों तक को परेशानी उठानी पड़ रही है। पहाड़ों से होकर आ रही पछुआ हवाओं की वजह से मैदानी इलाके में ठंडक बढ़ती जा रही है। सूखी ठंडक होने की वजह से लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। मौसम साफ होने की वजह से सूर्य देवता के दर्शन आठ बजे तक हो जाते हैं, लेकिन गलन बरकरार रहती है। लोग ठंड से बचने के लिए धूप का सहारा ले रहे हैं। लोग दिन में धूप का आनंद ले रहें। नरेन्द्र देव कृषि विवि कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक डॉ. शंख माधव ने बताया कि ठंड का असर धीरे धीरे बढ़ रहा है। अभी ठंडक और बढ़ने के आसार हैं। आगामी 24 घंटे के दौरान पछुआ हवाएं चलेंगी और गलन बरकरार रहेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


