Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsSevere Cold Wave Hits Santkabir Nagar Residents Struggle Amidst Freezing Temperatures
गलन भरी ठंड ने कहर बरपाया, छाई रही बदली

गलन भरी ठंड ने कहर बरपाया, छाई रही बदली

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले में कड़ाके की ठंड ने सबको परेशान कर दिया है। लोग गलन भरी ठंड में कांपते रहे और धूप न होने से तापमान गिर रहा है। कई दिन से ठंडक के कारण लोग घरों में दुबके हुए हैं और जरूरी काम नहीं कर पा रहे हैं। बूढ़ों से लेकर बच्चों तक सभी को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

Jan 03, 2026 11:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में छह दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड गांव से लेकर शहर तक कहर बरपा रही है। दिन भर गलन भरी ठंड से लोग कांपते रहे। दो दिन धूप के बाद शनिवार को फिर बदली छाई रही। मौसम न खुलने से धूप गायब रही। अलाव के सहारे लोगों ने समय बिताया। लोग घरों में दुबके रहे। धूप न होने से तापमान गिर रहा है। कड़ाके की सर्दी अपने शबाब पर है। गांव से लेकर शहर तक ठंडक कहर बरपा रही। शनिवार को सुबह की शुरुअत गलन भरी ठंडक से हुई। सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए।

देर रात से ही तेज बर्फीली हवाएं गलन बढ़ा रही हैं। इसकी वजह से लोगों को कदम कदम पर दुश्वारियों का सामाना करना पड़ रहा है। लोगों के जरूरी काम काज नहीं हो पा रहे हैं। गलन भरी ठंड मजदूरों के साथ साथ खेती किसानी करने वालों को भी परेशान कर रही है। हाथ पैर सुन्न होता जा रहा है। ठिठुरन की वजह से लोग घरों में दुबके हुए हैं। कोहरा नहीं पड़ रहा है, लेकिन बदली छाई रही। ठंड की वजह से बूढ़ों से लेकर बच्चों तक को परेशानी उठानी पड़ रही है। पहाड़ों से होकर आ रही पछुआ हवाओं की वजह से मैदानी इलाके में ठंडक बढ़ती जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;