सुबह से निकली चटख धूप, गलन के असर से ठंड रही
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में ठंड की मार से लोग परेशान हैं। सुबह सूरज की पहली किरण के साथ राहत मिली। साफ मौसम के साथ बाजारों में भी रौनक लौटी। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि इस प्रकार का मौसम स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। अगले दो से तीन दिनों में बारिश की संभावना है।
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में सुबह के समय हांड़ कंपाऊ ठंड लोगों को परेशान कर रही है। लोग बिस्तर से बाहर आने से कतराते रहते है। लेकिन सुबह सात बजे के बाद ही सूर्य की लालिमा दिखने लगी। सुबह से निकल रही धूप बाद में राहत दे रही है। आठ बजे तक धूप का असर आने लगा। मंगलवार को भी दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। मौसम का अचानक बदलाव लोगों को फरवरी के मौसम का अहसास कराने लगा है। हालांकि रात में कड़ाके की सर्दी लोगों को परेशान करती रही। दिन में धूप निकलने से लोगों ने अपने जरूरी काम काज निपटाए।
बुजुर्ग छत पर या फिर मैदान में बैठ का धूप का आनंद लिए। मौसम साफ होने की वजह से बाजारों में भी रौनक लौट आई है। दिन में बाजारों में खरीदारों की तादाद में इजाफा दिखा। इससे पहले जहां दोपहर तक बाजारों में लोगों की आवक कम रहती थी वहीं दस बजे के बाद से सड़क पर आने जाने वालों की भीड़ सड़क पर बढ़ गई। बाजार में खरीदारों के आने से रौनक बढ़ गई। हालांकि बाल रोग विशेषज्ञ डा. सोहन गुप्त ने बताया कि मौसम में इस प्रकार का बदलाव ठीक नहीं है। ऐसे मौसम में लोगों को ठंड लगने की अधिक आशंका होती है। बन रहे बारिश के आसार मौसम के बदलाव की प्रक्रिया में एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टर्वेंस बन रहा है। इसके चलते एक बार फिर पूर्वांचल में बारिश के आसार बन रहे हैं। आगामी दो से तीन दिनों के दौरान हल्की बारिश होने की आशंका है। तापमान का इजाफा इसी ओर संकेत दे रहा है। बारिश हुई तो मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा। यदि बारिश नहीं हुई तो कोहरा और बदली का सिलिसला जारी रहेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




