देर रात से लेकर दिन में भी छाया रहा घना कोहरा, ठंड ने किया परेशान
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे ने लोगों को परेशान कर रखा है। शनिवार रात से शुरू हुआ कोहरा रविवार सुबह 11 बजे तक बना रहा, जिससे दृश्यता 20 मीटर से भी कम हो गई। ठंड का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर है, जिससे वाहन और ट्रेनों की गति प्रभावित हुई है।
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में कड़ाके की सर्द हवाओं के चलते पड़ रही सर्दी लोगों पर सितम ढा रही है। सर्द हवाओं के बीच लोग ठंड से कांप रहे हैं। लगातार कोहरे का असर बना हुआ है। शनिवार की रात शुरू हुआ घना कोहरा रविवार को दिन में 11 बजे तक बना रहा। घना कोहरा छाने से 20 मीटर भी ठीक से नहीं दिख रहा था। प्रतिदिन शाम ढलते ही कोहरा के साथ ठंड कहर बरपाने लगती है। आठ डिग्री सेल्सियस पर न्यूनतम तापमान ठहरा हुआ है। ठंड के मौसम का मिजाज अपने शबाब पर है। चार दिन से सुबह के समय कोहरा और बदली छा रही है।
शनिवार की रात से कोहरा पड़ना शुरू हो गया। रविवार की सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। सुबह घने कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार कम हो गई। हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार पर असर पड़ा है। स्टेशन से स्टार्टर सिंगनल नहीं दिख रहा था। 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। सर्द हवाओं के चलते गलन गलन भरी ठंड परेशान करती रही। सुबह के समय सर्द हवाएं बूढ़े और बच्चों को परेशान कर रही है। बेजुबानों के लिए यह सर्दी काफी परेशान करने वाली बनती जा रही है। कड़ाके की सर्दी व कोहरे की वजह से आलू की फसल में झुलसा रोग लगने की आशंका है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




