गो आश्रय केन्द्रों पर ठंड से बचाव की व्यवस्था नाकाफी

Dec 25, 2025 02:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में कड़ाके की ठंड से बेजुबान पशुओं पर खासा असर पड़ रहा है। गो आश्रय स्थलों पर ठंड से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हो रही हैं। कई स्थानों पर आग जलाकर और तिरपाल लगाकर पशुओं को राहत देने की कोशिश की जा रही है, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है।

गो आश्रय केन्द्रों पर ठंड से बचाव की व्यवस्था नाकाफी

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। कड़ाके की ठंड हर किसी पर भारी पड़ रही है। सबसे अधिक बेजुबान पशुओं पर पड़ रहा है। ठंड से बचाव के लिए वे भी ठौर तलाश रहे हैं। जनपद के गो आश्रय स्थलों पर रह रहे पशु भी ठंड में ठिठुर रहे हैं। हालांकि ठंड से बचाव के तमाम इंतजाम किए गए हैं, लेकिन वह नाकाफी है। कई जगह आग जलाया जा रहा है तो कुछ जगहों पर तिरपाल आदि डालकर ढंका गया है। लेकिन पछुआ हवा के कारण पशुओं को खास राहत नहीं मिल पा रही है। कई आश्रय स्थलों पर पशुओं पर जूट का चट्टा आदि डाला गया है, लेकिन वह भी कुछ पर ही है।

-------------------- मेंहदावल: गो-आश्रय केन्द्र पर ठंड से बचाव के इंतजाम नाकाफी स्थायी गो-आश्रय स्थल बढ़या ठाठर एवं कान्हा गो-आश्रय स्थल मेंहदावल पर गोवंशों को ठंड से बचाने के लिए की गई व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हो रहे हैं। ठंड से बचाव को लेकर प्लास्टिक के तिरपाल का सहारा लिया गया है, लेकिन कड़ाके की ठंड में यह व्यवस्था मवेशियों के रख-रखाव की व्यवस्था पर भारी पड़ रहा है। हालांकि आग सुबह-शाम आग जलाकर ठंड से बचाव के प्रयास किए जा रहे हैं। इस समय बढ़या ठाठर में कुल 295 गोवंश तथा कान्हा हाउस मेंहदावल में 31 गोवंश मौजूद हैं। दोनों जगहों पर गोवंशों के लिए भूसा, पशु आहार एवं चोकर उपलब्ध है। ------------------- नाथनगर: तिरपाल और अलाव जलाकर पशुओं को ठंड से दिलाई जा रही निजात नाथनगर ब्लाक का एक मात्र ग्राम पंचायत कठैचा में संचालित गो आश्रय केंद्र पर बेजुबान पशुओं को ठंड से बचाने के लिए व्यवस्था की गई है। अलाव जलाकर उन्हें गर्मी दी जा रही है। वहीं रात में तिरपाल लगाकर हवा से बचाने का उपाय देखने को मिला है। केंद्र पर पंजीकृत 51 पशु हैं। जिन्हें चारा,भूसा देकर फौरी राहत दी जा रही है। हालांकि ठंड इतनी है कि इससे राहत बहुत नहीं मिल पा रही है। -------------------- कांटे: जिगिना गौशाला में शीतलहर में गायों को राहत विकास खण्ड सेमरियावां क्षेत्र के सबसे बड़ा गो शाला जिगिना में शीतलहर और कड़ाके की सर्दी के प्रकोप के बीच जिगिना गोशाला में गायों को राहत प्रदान की जा रही है। केयरटेकर द्वारा आग जलाकर गायों को ठंड से बचाव की व्यवस्था की गई है। साथ ही चारो तरफ तिरपाल टांगा गया है । जिससे अंदर सैकड़ों की संख्या में जानवर को काफी राहत देखा गया। गोशाला पर जानवरों के लिए चारा -भूसा उपलब्ध पाया गया । --------------------- पौली: अस्थाई गोआश्रय केन्द्र से गोवंशो का स्थानांतरण विकास खंड पौली में संचालित दो अस्थाई गोआश्रय केन्द्रों से गोवंशो को शासन के निर्देशानुसार बुधवार को तहसील स्तर के वृहद गोआश्रय केन्द्र मझौरा में स्थानांतरित कर दिया गया। निराश्रित गोवंशो से किसानों की फसल बचाने व उनको आश्रय देने के लिए शासन द्वारा ब्लाक क्षेत्र में सात ग्राम पंचायतों में अस्थाई गोआश्रय केन्द्रों का निर्माण कराया गया था। उक्त गोआश्रय पर रहे गोवंशो के रख-रखाव कि जिम्मेदारी जिस ग्राम पंचायत में जो गोआश्रय केन्द्र पड़ते थे। उसी ग्राम पंचायत के ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान को दी गई। शासन के तरफ से दाना- भूसा के लिए ग्राम पंचायतों को पैसा भी मिलता है। कुछ दिन के बाद पशुओ के रख-रखाव में कमी के कारण ग्राम पंचायत खैरा,बछईपुर ,बगही के अस्थाई गोआश्रय केन्द्र को बन्द करते हुए वहां के गोवंशों को स्थाई गोआश्रय केन्द्र मझौरा में स्थान्तरित करा दिया गया था। उसी क्रम मे बुधवार को गोआश्रय केन्द्र में तीस पशुओं से संख्या कम थी। उन गोआश्रय केन्द्रों में उदहा के उन्नीस व कोहलवा के 29 पशुओं को वृहद गोआश्रय केन्द्र मझौरा में स्थान्तरित कराकर बन्द करा दिया गया। --------------------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;