Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsSevere Accident Speeding Bolero Hits Teacher in Nihela Village
अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार को मारी ठोकर, हालत गंभीर

अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार को मारी ठोकर, हालत गंभीर

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - धनघटा थाना क्षेत्र के निहैला गांव में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार शिक्षक शिवाजी को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी हैसर बाजार भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई और जिला अस्पताल रेफर किया।

Nov 25, 2025 02:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर स्थित निहैला गांव के समीप सोमवार की शाम एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार शिक्षक सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एंबुलेंस से सीएचसी हैसर बाजार भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान शिवाजी (38 वर्ष) पुत्र बजरंग नारायण, निवासी शिवापार, थाना धनघटा के रूप में हुई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वह वर्तमान में हैसर बाजार ब्लॉक के बीआरसी परिसर स्थित विद्यालय में अध्यापक के पद पर तैनात हैं। घटना के समय वह खलीलाबाद से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह निहैला गांव के पास पहुंचे सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी, जिसके बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलवाकर उन्हें सीएचसी हैसर बाजार पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार घायल के दाएं पैर, कूल्हे और सिर में गंभीर चोटें आई हैं और स्थिति को देखते हुए तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया।