नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में चार घायल

Mar 08, 2026 09:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चार युवक घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को बचाया।

नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में चार घायल

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बूधा कला चौराहे के पास खलीलाबाद से सेमरियावां जा रही कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में कार में सवार चार लोग घायल हो गए, दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। खलीलाबाद के मोतीनगर, पठान टोला और बंजरिया मोहल्ला के चार युवक कार से रात में सेमरियावां जा रहे थे। कार बूधा कला नहर के पास पहुंची थी। इसी दौरान कार के सामने अचानक एक वाहन आ गया।

वाहन से बचने के लिए चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे कार अनियंत्रित हो गई। सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान खलीलाबाद के मोतीनगर निवासी अमन, पठान टोला निवासी साहिल और फैजान तथा बंजरिया निवासी शुभ के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही कांटे चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने तत्काल घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।