क्षेत्र पंचायत की बैठक में 40 करोड़ की परियोजनाओं पर लगी मोहर

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - सेमरियावां ब्लॉक की क्षेत्र पंचायत की बैठक में 40 करोड़ की विकास परियोजनाओं पर मोहर लगी। बैठक में ग्राम प्रधान और सदस्य शामिल हुए। इस दौरान राज्य वित्त, मनरेगा, आवास और पेंशन योजनाओं पर चर्चा हुई। 25 करोड़ का अतिरिक्त बजट भी स्वीकृत हुआ, जिससे क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी।

क्षेत्र पंचायत की बैठक में 40 करोड़ की परियोजनाओं पर लगी मोहर

लोहरौली, हिन्दुस्तान संवाद। सेमरियावां ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत की बैठक बुधवार को ब्लॉक सभागार में ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 40 करोड़ की परियोजनाओं पर मोहर लगी। इससे सड़क, खड़ंजा, नाला के साथ अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। बैठक को शांतिपूर्वक निपटाने के लिए हर तरह की तैयारियां की गई। बैठक में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य शामिल हुए। इस दौरान राज्य वित्त, पंचम वित्त, मनरेगा, आवास, पेंशन व अन्य योजनाओं पर विशेष चर्चा हुई।सेमरियावां क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक प्रमुख मेहरुन्निसा की अध्यक्षता में 12 बजें शुरू हुई। सदन की कार्रवाई में 239 सदस्यों के सापेक्ष 82 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 52 ग्राम प्रधान व दो जिला पंचायत सदस्य की मौजूद रहे।

बैठक में 40 करोड़ की परियोजना पर मोहर लगी। क्षेत्र पंचायत की बैठक के बाद खंड विकास अधिकारी धर्मेशचंद्र पांडेय ने बताया कि सदन में राज्य वित्त का 10 करोड़ व मनरेगा में श्रम एवं सामग्री हेतु 30 करोड़ 86 लाख का बजट पास किया गया। सभी क्षेत्रों पंचायतों सदस्यों से 40 करोड़ का प्रस्ताव मांगा गया। बैठक कक्ष तक पहुंचने के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों, प्रधानों को त्रिस्तरीय जांच से गुजरना पड़ा। बैठक में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार वर्मा भारी पुलिस बल के मौजूद रहे। बैठक में एडीओ पंचायत राधेश्याम, सीएचसी अधीक्षक डा. जावेद अहमद, पूर्व प्रमुख मुमताज अहमद, पूर्व प्रमुख महमूद अहमद चौधरी, सांसद प्रतिनिधि वसीम अहमद, जिला पंचायत सदस्य कायनात फातिमा, गौहर अली, ग्राम प्रधान अफजाल अहमद, अब्दुल हकीम बदरे आलम, योगेन्द्र गौड़, मोहम्मद इस्माइल, राम सागर चौधरी, विमला यादव, राहुल यादव, कुनाल सिंह, राम बेलास आदि लोग मौजूद रहे।--------------------------------भारी संख्या में परिसर में मौजूद रही पुलिसक्षेत्र पंचायत सेमरियावां की बैठक के दौरान ब्लॉक परिसर छावनी में तबदील रहा। थानाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने बताया बैठक को शांति पूर्वक निटाने के लिए पुलिस विभाग हर तरह से तैयार रही। ब्लॉक कैम्पस के अन्दर व बाहर आसमाजिक तत्व से निपटने के भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया। उन्होंने बताया दुधारा के अतिरिक्त थानों के सब इंस्पेक्टर, क्यूआरटी की पुलिस को तैनात किया जाएगा।--------------------------------25 करोड़ का मिला अतिरिक्त बजटसेमरियावां क्षेत्र पंचायत को विकास कार्यों के लिए 25 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट प्राप्त हुआ है। प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद ने बताया कि यह बजट पंचायत राज विभाग के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रयास से स्वीकृत हुआ है। उन्होंने कहा कि इस अतिरिक्त धनराशि से क्षेत्र में सड़क, नाला, खड़ंजा सहित विभिन्न विकास कार्यों को और गति मिलेगी।--------------------------------------सेमरियावां ब्लॉक का होगा तेजी से विकाससेमरियावां ब्लॉक में विकास कार्यों को अब और रफ्तार मिलने जा रही है। प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद ने बताया कि पंचायत राज विभाग के कैबिनेट मंत्री से प्राप्त 25 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट से क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस धनराशि से सड़क, नाला, खड़ंजा सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की जनता को सीधा लाभ मिलेगा और समग्र विकास को गति मिलेगी।---------------------------------------------क्षेत्र पंचायत सदस्यों का होगा सम्मानसेमरियावां ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद ने बताया कि सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों के वार्ड में दो-दो विकास परियोजनाओं की स्वीकृति दी जाएगी।-----------------------------इन परियोजनाओं पर प्रमुख रूप से होगा कार्य :सभी पंचायत भवन को वाई-फाई से जोड़ कर बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी। सभी ग्राम पंचायतों में हाईमास्ट लाईट। चौराहा सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। प्राथमिक विद्यालयों का सौन्दर्यीकरण व आरओ प्लांट लगेगा। प्रमुख चौराहो पर सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। प्रमुख चौराहों व बड़ी ग्राम पंचायतों पर तिरंगा लगया जाएगा। प्राथमिक, जूनियर एवं माध्यमिक विद्यालयों का कायाकल्प कराया जाएगा। ग्राम पंचायतों में ओपेन जिम लगाया जाएगा। ब्लाक कैम्पस सहित जीर्णशीर्ण सरकारी भवनों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।