घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा लापता

Mar 11, 2026 02:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर के रिठुआखोर निवासी ने अपनी 14 वर्षीय पुत्री के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। वह अपने ननिहाल नौहट में पढ़ाई कर रही थी और 9 मार्च को स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा लापता

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। गोरखपुर जनपद के सहजनवा थाना क्षेत्र के रिठुआखोर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को प्रार्थना देकर अपने पुत्री के गायब होने की सूचना दिया। पीड़ित ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री अपने ननिहाल नौहट में रहकर पढ़ाई करती है। वह प्रतिदिन पैदल ही कंपोजिट विद्यालय में पढ़ने जाती थी। 9 मार्च को सुबह नौ बजे स्कूल के लिए निकली लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन किया गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।