Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsSDM Orders Transfer of 24 Lekhpals in Santkabirnagar But Charge Not Taken
एक माह बाद भी स्थानान्तरित लेखपाल नहीं दे रहे हैं चार्ज

एक माह बाद भी स्थानान्तरित लेखपाल नहीं दे रहे हैं चार्ज

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में उपजिलाधिकारी धनघटा डॉ. सुनील कुमार ने 24 लेखपालों का स्थानांतरण किया है, लेकिन स्थानांतरित लेखपाल चार्ज नहीं दे रहे हैं। एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद, लेखपालों ने अपने नए...

Aug 20, 2025 10:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। शासकीय कार्यों को लेकर उपजिलाधिकारी धनघटा डॉ सुनील कुमार ने तहसील के 24 लेखपालों के कार्य क्षेत्रों में परिवर्तन तो कर दिया है, लेकिन स्थानान्तरित लेखपाल अपने रसूख का परिचय देते हुए चार्ज नहीं सौंप रहे हैं। विदित हो कि तहसील धनघटा में एक ही क्षेत्र में तीन वर्ष तक नैतात रहे लेखपालों का स्थानान्तरण एसडीएम धनघटा ने 30 जुलाई 2025 को ही कर दिया । लेकिन स्थानान्तरित किसी भी लेखपाल द्वारा चार्ज नहीं सौपा जा रहा है। जिनमें रवि कुमार सिंह की तैनाती ग्राम बन्धूपुर से हरपुर, गजाधरपुर, प्रदीप लाल को हरपुर से बन्धूपुर, ध्यानपाल सिंह को गजाधरपुर से पौली, कटया पौली, अरविन्द चौधरी को नगुआ, अछती से महेसरपुर, मटिहना, सुधीर सिंह को पड़रिया ने नकहा, रोसया, शनिचरा तथा सुरजीत कुमार समेत 24 लेखपालों का स्थानान्तरण किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एक महीने से अधिक का समय बीत गया है, लेकिन किसी भी लेखपाल द्वारा अपने नवीनतम तैनाती स्थल पर चार्ज नहीं लिया गया है। जबकि उपजिलाधिकारी धनघटा डॉ सुनील कुमार ने स्थानान्तरित लेखपालों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल तैनाती वाले गांवों का कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें । लेकिन धनघटा तहसील में तैनात लेखपालों पर एसडीएम का यह निर्देश बेअसर दिखाई दे रहा है।