स्कूटी सवार की पिकअप से टक्कर, गंभीर रूप से घायल

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

लोहरैया के धनघटा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पिकअप चालक और सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है।

स्कूटी सवार की पिकअप से टक्कर, गंभीर रूप से घायल

लोहरैया, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर सिरसी चौराहे के निकट गुरुवार की रात दुर्घटना में स्कूटी सवार घायल हो गया। सिकरीगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने हैंसर की तरफ से आ रहे स्कूटी सवार की अनियंत्रित हो कर ठोकर मार दी। दुर्घटना में स्कूटी पिकअप के नीचे दब गई लेकिन स्कूटी सवार दूर जा गिरा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। पिकअप पर सवार लोग व चालक पिकअप छोड़ फरार हो गए।धनघटा थाना क्षेत्र के शनिचरा बाजार गांव निवासी पंकज कसौधन और विजय कसौधन पौली निवासी हरीलाल की पिकअप लेकर गोरखपुर बाजार करने गए हुए थे।

देर रात करीब 10:30 बजे सामान लेकर वापस लौटते समय राम जानकी मार्ग स्थित सिरसी चौराहे पर पहुंचे थे। इसी दौरान थाना क्षेत्र के मोहबरा काली जगदीशपुर गांव निवासी लगभग 30 वर्षीय अमरनाथ पुत्र शंकर स्कूटी से आ रहे थे। सिरसी के पास पहुंचे थे। तभी मौके पर पहुंची सिकरीगंज की तरफ से आ रही पिकअप अनियंत्रित हो गई। पिकअप ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। जिससे वे बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय युवकों ने घायल को सीएचसी हैंसर बाजार पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन हालात गंभीर देख वहाँ से भी उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज भेज दिया है। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने पिकअप को सड़क से हटाकर उसे कब्जे में ले लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।