Santkabir Nagar News: चोरी के आरोपी को कारावास की सजा सुनाई
Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर के प्राथमिक विद्यालय से चावल चोरी करने के मामले में अभियुक्त मो. ताहिर को अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने 01 वर्ष 09 माह की सजा सुनाई। इसके साथ ही 2000 रुपये का अर्थदण्ड भी लगाया गया। यह मामला 14 अक्टूबर 2024 को दर्ज किया गया था।

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। प्राथमिक विद्यालय से चावल चोरी करने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत में अभियुक्त को 01 वर्ष 09 माह के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 2000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया। वादी मुकदमा राम सुरेश चौधरी पुत्र इन्द्रलाल निवासी दुबहा थाना बेलहरकला ने 14 अक्टूबर 2024 को उच्च प्राथमिक विद्यालय बूढ़ी बेलहर कम्पोजिट ब्लाक बेलहरकला ने अभियुक्त मो. ताहिर पुत्र हजरत अली निवासी करनजोत थाना बेलहरकला के विरुद्ध विद्यालय का ताला तोड़कर सात बोरी चावल चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बेलहरकला पर अभियोग पंजीकृत कर उपनिरीक्षक रविन्द्र नाथ शर्मा ने साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया था।
न्यायालय ने अपराध स्वीकार करने के आधार पर दोषी करार दिया। उसे 01 वर्ष 09 माह के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 2000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया।


