स्कूल चलो अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली
Santkabir-nagar News - स्कूल चलो अभियान के तहत कम्पोजिट विद्यालय सांथा में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अरविंद जायसवाल ने शिक्षा की महत्ता पर जोर दिया। रैली में बच्चों ने विभिन्न नारों के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। रैली में अभिभावक, शिक्षक और बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

सांथा, हिन्दुस्तान संवाद। स्कूल चलो अभियान के तहत कम्पोजिट विद्यालय सांथा में स्कूल चलो जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अरविंद जायसवाल ने कहा कि रैली का उद्देश्य अभिभावकों और छात्र छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और अधिक से अधिक छात्र छात्राओं का स्कूल में नामांकन सुनिश्चित करना है। खण्ड शिक्षा अधिकारी गरिमा यादव ने कहा कि शिक्षा जीवन की मास्टर चाबी है। शिक्षा का कोई विकल्प नहीं हो सकता है। शिक्षा का जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है।बैंड-बाजे के साथ निकाली गई रैली में बच्चों ने स्कूल चलो-स्कूल चलो, आधी रोटी खाओ, बच्चों को पढ़ाओ, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बेटी दो घर की रोशनी होती है जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
रैली में बच्चे, शिक्षक-शिक्षिकाएं और अभिभावक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। रैली कंपोजिट विद्यालय साथां से गनवरिया, होते हुए वापस विद्यालय पहुंची। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पप्पू अंसारी, एआरपीगण विजय पाण्डेय, राकेश सिंह, उमाशंकर शुक्ला, अनुराग गुप्त, रतन वर्मा, प्रधानाचार्य अब्दुर्रशीद, सुनील कुमार, दीपचंद, प्रमोद कुमार, बाबूलाल, कन्हैया लाल, मोहम्मद स्माइल, नीलू जायसवाल, फरजाना खातून आदि शिक्षक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


