Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsSC ST Act Case Filed Against Couple for Assault and Abuse in Sant Kabir Nagar
कोर्ट के आदेश पर दंपति के खिलाफ एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज

कोर्ट के आदेश पर दंपति के खिलाफ एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले में एक दंपति के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता दासी देवी ने आरोप लगाया है कि 1 अगस्त 2025 को खेत में घास निकालते समय उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया...

Oct 08, 2025 10:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने चकमदारूल्लाह उर्फ मलोरना गांव निवासी दंपति के खिलाफ एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज किया। पीड़िता दासी देवी पत्नी धर्मदास का आरोप है कि वह एक अगस्त 2025 को गांव के पश्चिम अपने धान के खेत में घास निकालने गई थी। उसके खेत के बगल में गांव के श्रीराम यादव और उनकी पत्नी देवंता देवी अपने खेत में पहले से मौजूद थे वे घास निकाल रहे थे। उसके खेत की मेड़ी कटी थी। जिसकी वजह से उसके खेत का पानी श्रीराम यादव के खेत में बह रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसने श्रीराम यादव से पूछा कि उसके खेत की मेड़ी किसने कटा दिया तो वहां उपस्थित श्रीराम यादव व उनकी पत्नी देवंता देवी उसके ऊपर भड़क गए और गाली गलौज देते हुए उसे जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने लगे। मना करने पर उसे खेत में गिराकर मारने लगे और घसीटकर रोड पर ले गए। श्रीराम यादव लात मुक्का से मारे पीटे और उनकी पत्नी देवन्ता देवी हाथ में लिए धारदार खुरपी से मारी। जिससे उसके बाये हाथ की कनिष्ठा उंगली कट जाने से खून निकलने लगा। आरोप है कि उसका मंगलसूत्र छीन लिए। खेत के दूसरे हिस्से में काम कर रहे उसके पति धर्मदास व बेटे धर्मेंद्र दौड़कर पहुंचे। सड़क पर आने-जाने वाले लोगों की भीड़ जुट गई। बेटे धर्मेन्द्र और पति धर्मदास व अन्य लोगों के बीच बचाव करने पर उसकी जान बची। पुलिस ने फरियाद अनसुनी कर दिया तो मजबूरन कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि श्रीराम यादव और उनकी पत्नी देवंता देवी के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, जानमाल की धमकी और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।