Santkabir Nagar News: सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुआ स्पीच डिबेट

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में स्पीच डिबेट भाषण एवं वाद-विवाद

Santkabir Nagar News: सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुआ स्पीच डिबेट

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में स्पीच डिबेट भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, निदेशिका सविता चतुर्वेदी और प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित करके किया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सकारात्मक और नकारात्मक परिणाम रहा। जिस पर छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और बेबाकी के साथ अपने-अपने विचार रखे तथा एआई की उपयोगिता व उससे जुड़ी चुनौतियों पर जमकर बहस की।कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच येलो हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं रेड हाउस दूसरे, ग्रीन हाउस तीसरे और ब्लू हाउस चौथे स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने विजेता एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक अशोक चौबे, नितेश द्विवेदी, आरती चौधरी आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसंतकबीरनगरSantkabir Nagar News: सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुआ स्पीच डिबेट