Santkabir Nagar News: ठगी के शिकार को पुलिस ने लौटाए 13 हजार रुपये
हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत थाना बखिरा पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत थाना बखिरा पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 13 हजार रुपये वापस दिलाया। एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि ग्राम परसवनिया निवासी प्रदीप कुमार पुत्र भोला प्रसाद से 07 जुलाई 2025 को टेलीग्राम के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर धनराशि ट्रांसफर करा ली थी। पीड़ित ने 1930 पर कॉल कर थाना बखिरा साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर महिला आरक्षी सुमन कुमारी ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। साइबर हेल्प डेस्क की प्रभावी पैरवी और लगातार प्रयास से पीड़ित के खाते में 13 हजार रुपये वापस कराए गए।
रकम मिलने पर पीड़ित और परिजनों ने पुलिस की सराहना की।

