Santkabir Nagar News: पंचायत भवन खाली कराने को लेकर सचिव ने लिखा पत्र
Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर के नेतारी कला ग्राम पंचायत भवन में आयुर्वेदिक चिकित्सालय संचालित होने से पंचायत के कामकाज, बैठकों और सार्वजनिक गतिविधियों में परेशानी हो रही है। ग्राम पंचायत सचिव ने राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सालय, राजेडीहा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर अस्पताल को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है, ताकि पंचायत भवन खाली होकर अपने मूल कार्यों के लिए इस्तेमाल हो सके।

Santkabir Nagar News: हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। ग्राम पंचायत नेतारी कला में पंचायत भवन में आयुर्वेदिक चिकित्सालय संचालित हो रहा है। इससे पंचायत का कार्य प्रभावित हो रहा है। आयुर्वेदिक चिकित्सालय को अन्यत्र स्थानांतरित कर भवन खाली कराने के लिए ग्राम पंचायत सचिव ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा है।विकास खंड सांथा के ग्राम पंचायत नेतारी कला के ग्राम पंचायत सचिव ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सालय राजेडीहा को पत्र लिखकर अवगत कराया कि वर्तमान समय में पंचायत भवन में आयुर्वेदिक चिकित्सालय का संचालन किया जा रहा है। पंचायत भवन में अस्पताल संचालित होने के कारण ग्राम पंचायत के आवश्यक कार्यों, बैठकों और अन्य सार्वजनिक गतिविधियों के संचालन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत सचिव ने पत्र के माध्यम से अनुरोध किया है कि पंचायत भवन से आयुर्वेदिक चिकित्सालय को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, जिससे पंचायत भवन खाली हो सके और इसका उपयोग ग्राम पंचायत के आवश्यक कार्यों के लिए सुचारू रूप से किया जा सके।


