अधिवक्ताओं ने 21 मई तक कार्य बहिष्कार का लिया निर्णय

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - पौली, हिन्दुस्तान संवाद। उपनिबन्धन कार्यालय के विवाद को लेकर मंगलवार को तह‌सील बार एसोसिएशन

अधिवक्ताओं ने 21 मई तक कार्य बहिष्कार का लिया निर्णय

पौली, हिन्दुस्तान संवाद। उपनिबन्धन कार्यालय के विवाद को लेकर मंगलवार को तह‌सील बार एसोसिएशन धनघटा के अधिवक्ताओं की बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीयूष पाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उपनिबन्धन कार्यालय के प्रकरण पर अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार को आगामी 21 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया।उपनिबन्धन कार्यालय के विवाद को लेकर धनघटा तहसील के अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार जारी है। अधिवक्ता तहसील परिसर में बनाए गए भवन या पुरानी तहसील बाग में खाली पड़ी सरकारी भूमि पर भवन का नए सिरे से निर्माण करने की मांग कर रहे हैं। बैठक में अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार को आगामी 21 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया।

वहीं अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार को देखते हुए वादकारी परेशान हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि इसके लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार है। इस अवसर पर महामंत्री मिठाई लाल, उपाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण, मंत्री आशुतोष मिश्र, रविशंकर पाण्डेय, श्रवण सिंह चौहान, गंगाराम प्रजापति, पवन कुमार त्रिपाठी, अरविन्द सिंह, भीम राय, संजय सिंह, सुनील पाण्डेय, प्रभुनाथ यादव, चन्दन, राम सुरेश आदि लोग मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।