प्रदेश के 25 पिछड़े जिलों में शामिल है संतकबीरनगर

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। फार्मर रजिस्ट्री अभियान में प्रदेश के 25 सबसे पिछड़े जिलों में संतकबीरनगर

प्रदेश के 25 पिछड़े जिलों में शामिल है संतकबीरनगर

हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। फार्मर रजिस्ट्री अभियान में प्रदेश के 25 सबसे पिछड़े जिलों में संतकबीरनगर जनपद भी शामिल है। जिले में 13 मार्च तक 54 हजार 398 किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री कराया जाना शेष है। यह जानकारी उप कृषि निदेशक डा. राकेश कुमार ने दी है। मंगलवार को हुई अपर मुख्य सचिव समीक्षा में यह स्थिति सामने आई है।अपर मुख्य सचिव ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि अप्रैल माह तक जनपद के सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से पूरी कराएं। उन्हें किसान पहचान पत्र उपलब्ध करा दिया जाए। किसी भी दशा में किसान छूटे ना रह जाएं।

शासन द्वारा किसानों को उर्वरक, बीज, कीटनाशक, कृषि यंत्र क्रय करने के लिए व गेहूं बिक्री के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दिया गया है। अतः किसानों को इसमें किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए फार्मर रजिस्ट्री कराया जाना जरूरी है। जनपद में इस कार्य के लिए क्षेत्र में लेखपाल, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, ग्राम सचिव, राजस्व निरीक्षक द्वारा कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी कोटेदार एवं जन सुविधा केंद्र संचालक को अभियान में शामिल रहकर किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कराए जाने का निर्देश दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।