हीटवेव कम होने के आसार नहीं

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। दिनों दिन सूरज तप रहा है और हाल के दिनों में गर्मी

हीटवेव कम होने के आसार नहीं

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। दिनों दिन सूरज तप रहा है और हाल के दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। 43 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच रहा है। लोगों के सिर से पांव तक पसीना टपक रहा है। जिले में तापमान में अधिकता के साथ-साथ पुरवा हवाओं की वजह से वातावरण में आर्द्रता अधिक हो गई है। वायु मंडल में नमी अधिक और सूरज की तपन होने के कारण उमस भरी गर्मी अधिक हो रही है। दिन हो या रात गर्म हवाएं लोगों को चैन से सोने नहीं दे रही हैं। स्नान के बाद ही लोग पसीने से भीग जा रहे हैं।

हाल के दिन में गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।पिछले एक सप्ताह से लोगों के सिर से पांव तक पसीना टपक रहा है। घर के अंदर लोगों को चैन नहीं मिल रहा है और न ही घर के बाहर। गर्मी से लोग परेशान हैं। रात को चलने वाली गर्म हवाएं लोगों को छत पर नहीं सोने दे रही हैं। घर के अंदर सीलिंग फैन आग उगल रहा है। शासन से जो एडवायजरी जारी की जा रही है उससे यह साफ है कि हाल के दिनों में तापमान में किसी प्रकार की कमी आने वाली नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि पखवारे भर सर्वाधिक गर्मी रहेगी। लोगों को हर समय सावधान रहने की जरूरत है। खेती किसानी का काम सुबह और शाम के समय ही पूरा करें। दिन में धूप में जाने से बचें। जब तक अति आवश्यक न हो तब तक यात्रा कतई न करें। भीषण गर्मी में आदमी के साथ-साथ पशु पक्षी भी बेहाल हो रहे हैं। शुक्रवार को जिले काअधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।राहत नहीं पहुंचा पा रही पंखे और कूलर की हवालोग गर्मी से निजात पाने के लिए पंखा और कूलर का प्रयोग कर रहे हैं। लेकिन उससे भी पूरी राहत नहीं मिल रही है। पंखे के नीचे से जरा सा हटते ही शरीर पसीने से भीग जा रहा है। लगता है कि शरीर के अंदर से आंच निकल रही है। वहीं एसी से ही लोगों को राहत मिल रही है। लेकिन लगातार बिजली की डिमांड बढ़ने से वोल्टेज कम हो गया है। इससे एसी भी ट्रिप कर जा रही है। लो वोल्टेज की वजह से लोगों को जरूरत भर को उपकरण नहीं चल पा रहे हैं।हाल के दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 25 मई के बाद वातावरण में कुछ बदलाव हो सकता है। जब जब स्टीम तेज होती है। और तापमान 43 डिग्री के करीब पहुंचता है तो तूफान व बारिश होने की संभावना बढ़ जाती है।डा. सीताराम मिश्रविभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभागनरेन्द्र देव कृषि विवि कुमारगंज अयोध्यागर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने पंपसेट का लिया सहारापौली। कई दिनों से चल रही भीषण गर्मी में आसमान से पानी गिरने के बजाए इन दिनों आग बरस रही है। उमस भरी गर्मी से लोग बेचैन हैं। दिन के समय लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। कड़ी धूप व उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। लोग दिन के वक्त जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। वहीं गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए ग्रामीण इलाकों में लोग पंपसेट का सहारा लेने को मजबूर हैं। उच्च तापमान के साथ बिजली की भारी कटौती व (लो-वोल्टेज) से राहत पाने के लिए पंपसेट चलाकर खेतों की सिंचाई की जा रही है। इसी क्रम में क्षेत्र नकहा गांव में एक किसान अपने गन्ने की सिंचाई कर रहा था। उसी बीच रास्ते से कुछ लोग आ रहे थे। पंपसेट का पानी चलता देख गर्मी से परेशान होकर नहाने लगे। स्न्नान कर रहे लोगों ने बताया की पंपसेट से बोरिंग का निकलने वाला काफी ठंडा है, जिससे नहाने में बड़ा आनन्द आ रहा है। अब शरीर की गर्मी कुछ देर के लिए शांत हो जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।