चलती बाइक से सड़क पर गिरने से हुई मौत
Santkabir-nagar News - नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम जिगिना गांव के पूरब स्थित सरयू नहर

नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम जिगिना गांव के पूरब स्थित सरयू नहर रोड पर बुधवार को एक अधेड़ व्यक्ति चलती बाइक से सड़क पर गिर गया। आनन-फानन में लोग उसे लेकर उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर गए। चिकित्सकों ने जांच कर वृद्ध की मौत होने की पुष्टि कर दी। परिजन शव को लेकर घर चले गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।महुली क्षेत्र के ग्राम अमृत महुआ निवासी राजेंद्र राजभर (62) उर्फ निन्कू पुत्र स्व. सूर्यबली बुधवार को एक रिश्तेदार के साथ किसी कार्य से काली जगदीशपुर गए हुए थे।
परिजनों के अनुसार वह बाइक पर पीछे बैठकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान कड़ी धूप में वह चलती बाइक से गश खाकर क्षेत्र के जिगिना गांव नहर के निकट सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने राजेन्द्र राजभर को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंच गई। मामले की जानकारी लेकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


