Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsSankatbheer Nagar Administration Takes Strict Action Against Road Encroachment
सड़क अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, दस से अधिक को नोटिस

सड़क अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, दस से अधिक को नोटिस

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल कस्बे में प्रशासन ने सड़क और पटरी पर अतिक्रमण की समस्या को गंभीरता से लिया है। उपजिलाधिकारी ने दस से अधिक अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया है। चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।

Feb 09, 2026 11:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल कस्बे में सड़क व पटरी पर अतिक्रमण की बढ़ती समस्या को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपजिलाधिकारी संजीव कुमार राय ने ठेला, दुकान और अन्य अस्थायी निर्माण कर सड़क घेरने वाले दस से अधिक लोगों को नोटिस जारी किया है। निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण के चलते नगर में आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। खासकर बाजार क्षेत्र में पैदल चलने वालों और दोपहिया व चार पहिया वाहनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कई बार एंबुलेंस व अन्य आपातकालीन वाहनों के आवागमन में भी बाधा उत्पन्न हो रही है, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है। एसडीएम ने सभी अतिक्रमणकारियों को निर्देश दिया है कि वे स्वयं अपने ठेले, दुकानें और अन्य सामान हटाकर सड़क व सड़क पटरी को अतिक्रमण मुक्त कर दें। चेतावनी दी गई है कि तय समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर पंचायत मेंहदावल द्वारा राजस्व टीम के सहयोग से विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान हटाए गए सामान की जिम्मेदारी संबंधित अतिक्रमणकारियों की होगी। उपजिलाधिकारी संजीव कुमार राय ने बताया कि नोटिस जारी करने का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना और आम जनता को जाम से राहत दिलाना है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटने से सड़क चौड़ी होगी और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। जल्द ही पूरे नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमण हटाने के कुछ दिन बाद ही हो जाता है कब्जा मेंहदावल कस्बे में प्रशासन व पुलिस द्वारा कई बार अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जा चुका है। कई दुकानदारों का पुलिस द्वारा चालान भी किया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हो पाया है। अभियान चलाए जाने के कुछ दिन तक सड़क की पटरी अतिक्रमण मुक्त रहती है। उसके बाद धीरे-धीरे स्थिति जस की तस हो जाती है।