Santkabir Nagar News: सम्मेलन में बूथ जिताने को लेकर सपाइयों ने दिया जोर
Santkabir Nagar News: समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन आयोजित किया गया, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथ को मजबूत करने का संकल्प लिया। सांसद लक्ष्मीकांत ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

Santkabir Nagar News: मेहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी ने रविवार को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र का बूथ सम्मेलन सांड़े कला स्थित एक मैरेज हॉल में आयोजित हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में जुटे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथ को मजबूत कर जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
सम्मेलन की अध्यक्षता
सम्मेलन की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ओमकार यादव ने की। सम्मेलन मे मुख्य अतिथि सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता। उन्होंने कहा कि चुनावी जीत का सबसे मजबूत आधार बूथ स्तर का संगठन होता है। हर कार्यकर्ता को पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ अपने बूथ पर काम करना होगा। सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों, जनहित से जुड़े मुद्दों और पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। कहा कि बूथ कमेटी ही पार्टी की असली ताकत है और मजबूत बूथ संगठन के बल पर ही चुनावी सफलता हासिल की जा सकती है। जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि भाजपा सरकार में आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से परेशान है। पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी जयराम पांडेय ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।
सम्मेलन में उपस्थित लोग
सम्मेलन में चंद्रशेखर सिंह, अनवारुल हक, अरविन्द, मोनू पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में सेक्टर प्रभारी, जोन प्रभारी, बूथ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर जीत हासिल करने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।


