Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsRoving Sanoj s Journey 28 000 km Foot Journey Promoting Unity and Diversity in India
भारत भ्रमण कर रहे रोविंग सनोज ने साझा किए अनुभव

भारत भ्रमण कर रहे रोविंग सनोज ने साझा किए अनुभव

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - रोविंग सनोज, जो पिछले 3 वर्ष 3 माह 19 दिन से पैदल भारत भ्रमण पर हैं, ने बघौली ब्लाक में प्रवेश किया। उन्होंने 28 राज्यों का दौरा किया है और 28,000 किलोमीटर की यात्रा पूरी की है। उनका उद्देश्य देश की विविधता को समझना और युवाओं को नशामुक्ति, स्वच्छता और देशप्रेम के लिए जागरूक करना है।

Feb 10, 2026 02:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

बघौली, हिन्दुस्तान संवाद। देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विविधता को करीब से देखने के उद्देश्य से पैदल भारत भ्रमण पर निकले रोविंग सनोज का सोमवार को बघौली ब्लाक में आगमन हुआ। रोविंग सनोज बीते 3 वर्ष 3 माह 19 दिन से लगातार पैदल यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान वे अब तक देश के 28 राज्यों का भ्रमण कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर उनका 51वां जिला है। अब तक वे लगभग 28 हजार किलोमीटर की लंबी और कठिन पैदल यात्रा पूरी कर चुके हैं। कुशीनगर जिले के कुबेरनाथ निवासी रोविंग सनोज ने बताया कि इस भारत भ्रमण यात्रा की शुरुआत उन्होंने देश को नजदीक से जानने, लोगों से सीधे जुड़ने और सामाजिक सरोकारों को समझने के उद्देश्य से की थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पैदल यात्रा के दौरान उन्हें देश के अलग-अलग हिस्सों की संस्कृति, परंपरा, भाषा, खान-पान और रहन-सहन को समझने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं का देश है, लेकिन इसके बावजूद यहां के लोगों में आपसी प्रेम, सहयोग और भाईचारा हर जगह समान रूप से देखने को मिलता है। यात्रा के दौरान उन्होंने दुर्गम पहाड़ी इलाकों, घने जंगलों, रेगिस्तानी क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले महानगरों से होकर सफर किया। मौसम की मार, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और आर्थिक चुनौतियां भी उनके सामने आईं, लेकिन आम लोगों के सहयोग और विश्वास ने उन्हें हर कठिनाई से उबरने की ताकत दी। कई स्थानों पर ग्रामीणों ने उन्हें भोजन, विश्राम और मार्गदर्शन प्रदान किया। रोविंग सनोज ने बताया कि वे अपनी यात्रा के माध्यम से खासकर युवाओं को नशामुक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और देशप्रेम के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका मानना है कि यदि युवा सही दिशा में आगे बढ़ें तो देश तेजी से विकास की राह पर अग्रसर हो सकता है। उन्होंने कहा कि पैदल यात्रा के दौरान युवाओं से संवाद कर उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और समाज के लिए सकारात्मक कार्य करने की प्रेरणा दी जा रही है। बघौली ब्लाक पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों, समाजसेवियों और युवाओं ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया।