बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी
Santkabir-nagar News - धर्मसिंहवा हिन्दुस्तान संवाद। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के ग्राम सेवहा बाबू में चोरों ने बंद

धर्मसिंहवा हिन्दुस्तान संवाद। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के ग्राम सेवहा बाबू में चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी उड़ा ले गए थे। घटना के दो महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं, जिससे पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू निवासी महेंद्र सिंह ने एएसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि वह लंबे समय से परिवार सहित दिल्ली में रहकर रोजी-रोटी कमा रहा है। 11 फरवरी 2026 की रात अज्ञात चोरों ने उसके घर का ताला तोड़ दिया और करीब तीस लाख रुपये से अधिक के आभूषण तथा लगभग 80 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
पीड़ित की तहरीर पर थाना धर्मसिंहवा में केस दर्ज किया गया, लेकिन अब तक पुलिस चोरी का खुलासा करने में नाकाम रही है। न तो चोरी गया सामान बरामद हुआ है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


