करोड़ों से बनी पीएमजीएसवाई सड़क हुई जर्जर

Feb 08, 2026 02:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले में प्रजापतिपुर से कटार मिश्र मार्ग, जो 3.17 करोड़ रुपये की लागत से बना था, अपनी पांच वर्षीय गारंटी अवधि में ही जर्जर हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण के समय गुणवत्ता की अनदेखी की गई थी। सड़क की स्थिति गंभीर है, जिससे लोगों को चलने में कठिनाई हो रही है।

करोड़ों से बनी पीएमजीएसवाई सड़क हुई जर्जर

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में प्रजापतिपुर से कटार मिश्र मार्ग पर करीब 3.17 करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क अपनी पांच वर्षीय गारंटी अवधि के बीच ही जर्जर हो गई है। हालात ऐसे हैं कि इस मार्ग पर चलना तो दूर, पैदल चलना भी लोगों के लिए जोखिम भरा हो गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क देने के सरकारी दावा विकास खंड हैंसर क्षेत्र में खोखला साबित हो रहा हैं। प्रजापतिपुर से कटार मिश्र मार्ग जर्जर होने पर ग्रामीण राघवेंद्र पांडेय, इंद्रेश गौतम, रामकेश, राजू उपाध्याय और राजेश यादव ने आरोप लगाया कि निर्माण के समय ही गुणवत्ता को लेकर आपत्तियां जताई गई थीं, लेकिन ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, लेकिन जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी गिट्टियां और धंसी सड़क लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। रामनाथ गौतम, अभिनव प्रताप, अभिमन्यु उपाध्याय और शिवकुमार सिंह ने बताया कि आए दिन दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं और स्कूली बच्चों व बुजुर्गों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राम लौट यादव, दिनेश शर्मा, विजय श्याम विश्वकर्मा, राजाराम कनौजिया, पह्लाद प्रजापति, शंकर यादव, राजू गौतम, अजय गौतम, अमित पांडेय, मोहन तिवारी, सुनील कुमार पांडे और बबलू तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क का सुदृढ़ीकरण नहीं कराया गया, तो वे जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। मामले में विभाग के अधिशासी अभियंता ने कहा कि मामला संज्ञान में है। सड़क की पांच वर्षीय गारंटी अवधि अभी प्रभावी है। संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी की गई है। जांच टीम भेजकर सड़क की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी और जल्द ही गड्ढामुक्त कराया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।