रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनी होटल के पास एक रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। 22 वर्षीय नरेंद्र और 70 वर्षीय रामवृक्ष को चोटें आईं। पीआरवी टीम ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू हुआ।

संतकबीरनगर। लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनी होटल के पास शनिवार को रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए। सूचना पर पीआरवी टीम के कांस्टेबल गुरुबचन और होमगार्ड चालक अशोक मौके पर पहुंच गए। पीआरवी टीम ने हादसे में घायल हुए दोनों लोगों को जिला अस्पताल भेजवाया। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के घटरम्हा के रहने वाले 22 वर्षीय नरेंद्र पुत्र रामकेश ने बताया कि वह अपने गांव के 70 वर्षीय रामवृक्ष को बाइक पर बैठाकर खलीलाबाद से गांव जा रहे थे। हाईवे पर सोनी होटल के पास पहुंचे ही थे, तभी रोडवेज की बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया।
हादसे में उसे और रिश्ते के बाबा रामवृक्ष को चोटें आई। घटना के बाद पीआरवी की टीम ने पहुंच कर दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


