Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsRising Pneumonia Cases in Santkabir Nagar Due to Changing Weather
बदलते मौसम के साथ निमोनिया भी पसार रहा है पांव

बदलते मौसम के साथ निमोनिया भी पसार रहा है पांव

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बदलते मौसम के बीच बच्चे निमोनिया की गिरफ्त

Nov 12, 2025 02:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बदलते मौसम के बीच बच्चे निमोनिया की गिरफ्त में आ जा रहे हैं। बीमार बच्चे अस्पताल आ रहे हैं और उनका इलाज किया जा रहा है। कमजोर प्रतिरक्षण प्रणाली वाले बच्चे इस बीमारी की गिरफ्त में जल्दी आ जाते हैं। छोटे बच्चे इस बीमारी के चपेट में आ रहे हैं और अस्पताल में आने वाले बच्चों को ओपीडी से लेकर इंडोर तक में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इस बीमारी में बच्चों को सांस लेने में तकलीफ होती है। सांस लेते समय या खाँसते समय सीने में दर्द महसूस होता है। खांसी में अक्सर बलगम भी निकल आते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बच्चों को थकान के साथ-साथ बुखार, पसीना होने व कंपकंपी वाली ठंड लगने के भी लक्षण आते हैं। बच्चों में सांस लेने में दिक़्क़त आने के साथ साथ मतली, उल्टी के भी लक्षण आते हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डा. डीपी सिंह ने बताया कि बदलते मौसम की वजह से बच्चे निमोनिया की चपेट में आ जा रहे हैं। बच्चों की पसलियां चलने लगती हैं। इलाज के आने वाले अधितर बच्चों को दवाएं देकर घर भेज दिया जाता है, लेकिन जिन बच्चों में जटिलता अधिक होती हैं, उन बच्चों को वार्ड में भर्ती कर इलाज किया रहा है।