Santkabir Nagar News: बुखार, डायरिया, पीलिया से बीमार हो रहे बच्चे

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर जिले में मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण जिला अस्पताल में मरीजों की तादाद बढ़ रही है। बुखार, डायरिया और पीलिया के मरीज भर्ती हो रहे हैं। कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले बच्चे और बुजुर्ग सर्दी, जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं।

Santkabir Nagar News: बुखार, डायरिया, पीलिया से बीमार हो रहे बच्चे

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मौसम में उतार-चढ़ाव की वजह से जिला अस्पताल में मरीजों की तादाद बढ़ गई है। बच्चा बार्ड में बुखार, डायरिया और पीलिया के मरीज भर्ती हो रहे हैं। बारिश की मौसम होने की वजह से वायरस जनित संक्रामक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। बारिश के मौसम में संक्रमण तेजी से फैलता है। तेजी से बदलते मौसम में लोग अक्सर बीमारी की चपेट में आ जा रहे हैं। मौसम के उतार-चढ़ाव के चलते लोगों को मौसमी बीमारियां घेर ले रही हैं। इसकी वजह से लोगों को वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ रहा है। लोगों को डायरिया, पीलिया, खांसी और बुखार होने की शिकायत अधिक मिल रही है।

मौसम परिवर्तन और स्वास्थ्य

कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले बच्चे व बुजुर्ग सर्दी, जुकाम, बुखार की चपेट में आ जा रहे हैं। यही सर्द-गर्म लोगों को बीमार बना रहा है। बरसात में तापमान तेजी से कम जो जा रहा है और बारिश बंद होने के बाद बदली की वजह से उमस भरी लोगों को बीमार बना रही है। वर्तमान में जिन लोगों को बुखार पकड़ रहा है उन्हें ठीक होने में तीन से पांच दिन लग जा रहे हैं। इस प्रकार के मौसम में वायरस जनित बीमारियां तेजी से फैलती हैं। यही कारण है कि वायरल फीवर और वायरल संक्रमण से होने वाली बीमारियां तेजी के साथ फैल रही हैं। जिला अस्पताल में सर्दी जुकाम बुखार से पीड़ित मरीजों की तादाद बढ़ी है।

स्थानीय स्वास्थ्य सेवाएं

जिला अस्पताल में बिट्टू (3) पुत्र रितेश निवासी बखिरा को पेट दर्द होने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। आदित्य (13) पुत्र मनोज कुमार निवासी पचपेड़वा को पीलिया होने पर वार्ड में भर्ती किया गया है। इसी प्रकार मानसी (4), अनन्या (6), दिव्या (13), दिव्यांश (5), समर (9 माह) को बीमार होने पर बच्चा वार्ड में भर्ती किया गया है।

विशेषज्ञ की राय

बाल रोग विशेषज्ञ डा. सोहन गुप्त ने बताया कि मौसम के उतार चढ़ाव का सीधा असर बच्चों पर पड़ता है। इससे बच्चे बीमार हो जा रहे हैं। बदलता मौसम बच्चों को बीमार बना रहा है। लोगों को चाहिए कि सुपाच्य भोजन करें। बाहर के भोजन से परहेज करें।

सामान्य प्रश्न

संतकबीरनगर में किस प्रकार के मरीज भर्ती हो रहे हैं?
संतकबीरनगर में बुखार, डायरिया और पीलिया के मरीज भर्ती हो रहे हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।