Santkabir Nagar News: सुबह से निकली तेज धूप ने किया परेशान

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर जिले में तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। मानसून का असर कम हो गया है, जिससे दो दिन से बारिश नहीं हुई है। किसान रोपाई कर रहे हैं और बारिश का इंतजार कर रहे हैं, जबकि गर्मी और बिजली कटने से समस्याएँ बढ़ गई हैं।

Santkabir Nagar News: सुबह से निकली तेज धूप ने किया परेशान

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में शुक्रवार को सुबह से निकली तेज धूप ने परेशान किया। मानसून का सीजन शुरू होने के बाद भी असर नहीं दिखा। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। दो दिन से पानी नहीं बरसा है। लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों हुई बारिश से नमी मिलने के बाद खेतों में पानी भर कर किसान रोपाई कर रहे हैं। तीन दिन पहले लगभग पूरे जिले में बारिश हुई थी। दो दिन से बूंद नहीं गिरी है। एक दिन पहले जहां आसमान में बादलों और सूर्य देवता के बीच लुका छुपी होती रही वहीं शुक्रवार को सुबह से ही तेज चटक धूप निकली।

काम पर निकले लोग धूप व गर्मी से परेशान रहे। लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं पर बारिश का कहीं नामोनिशान नहीं दिख रहा है। धूप से उमस भरी गर्मी काफी बढ़ गई। चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान रहे। ऊपर से बार-बार कट रही बिजली लोगों को परेशान करती रही। इससे समस्या और बढ़ गई। बीते दिनों की बारिश के बाद तापमान में आई कमी के बाद भी गर्मी से भी राहत नहीं मिल रही है। कारण कि आर्द्रता काफी बढ़ जाने से उमस काफी बढ़ गई है।वहीं बीते दिनों की बारिश के बाद खेती के कार्यों में तेजी आ गई है। किसान मानसून की उम्मीद पर खेतों में पानी भरकर धान की रोपाई कर रहे हैं। किसानों का मानना है कि इधर रोपाई हो जाएगी तो बारिश का पानी मिलने के बाद फसल की ग्रोथ तेजी से होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।