Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsRice Procurement Centers Active in Santkabirnagar Farmers Await Better Weather for Sales
धान खरीद केन्द्रों पर अभी पसरा है सन्नाटा

धान खरीद केन्द्रों पर अभी पसरा है सन्नाटा

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले में धान क्रय केन्द्र सक्रिय हो गए हैं। किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, लेकिन बारिश के कारण फसल कटाई में देरी हुई है। कई किसान केवल नंबर लगाकर लौट रहे हैं। क्रय केन्द्र सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे और धान की खरीद 1 नवम्बर से शुरू होगी।

Nov 02, 2025 12:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में धान क्रय केन्द्र सक्रिय हो गए हैं। क्रय केन्द्रों पर किसानों से धान खरीद की व्यवस्था पूरी हो गई है। बोरा, झन्ना, पंखा आदि की व्यवस्था पूरी हो गई है। पर अभे केन्द्रों पर सन्नाटा पसरा है। केन्द्रों पर किसान आ जरूर रहे हैं पर वे जानकारी करने व बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आ रहे हैं। लगभग पखवारे भर के बाद ही खरीद में तेजी आने की उम्मीद है। 1200 किसानों ने अब तक रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 168 का सत्यापन हो गया है। जिले में कुल 40 क्रय केन्द्रों का अनुमोदन किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसमें से खाद्य विभाग के 20, पीसीएफ के 15, पीसीयू के तीन, मंडी समिति के एक एवं भाखानि के एक क्रय केन्द्र शामिल है। क्रय केन्द्र सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खुले रहेंगे। शासन से धान खरीद का 40,000 एमटी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। धान की खरीद एक नवम्बर से 28 फरवरी 2026 तक चलेगी। न्यूनतम समर्थन मूल्य कामन धान 2369 रूपए प्रति कुन्तल एवं ग्रेड ए 2389 रुपए प्रति कुन्तुल निर्धारित किया गया है। पिछले एक सप्ताह से हो रही बूंदाबांदी व बारिश से कटाई-मड़ाई पिछड़ गई है। फसल सूखने के साथ उपज तैयार होने में लगभग एक पखवारे का समय लगेगा। इसके चलते धान खरीद केन्द्रों पर सन्नाटा पसरा है। बांट माप विभाग से सत्यापित कांटे, नमी मापक यंत्र, कांटा, छलना तथा बोरों की उपलब्धता हो गई है। कांटे संवाद के अनुसार सेमरियावां क्षेत्र के टेमा रहमत के क्रय केंद्र पर किसान अपना धान को बेचने के लिए नंबर लगाकर वापस लौट जा रहे हैं। फसल तैयार न होने से किसान केवलअपना नंबर लगा पाए जिसमें करीब 55 किसान धान बेचने के लिए नम्बर लगा पाए। इस सप्ताह लगातार हुई बारिश से फसल खेतों में खड़ी है या फिर किसानों ने काटकर छोड़ दिया है। यही वजह है कि शनिवार किसान केवल नंबर लगाते हुए दिखाई पड़े। बूधा कला गांव से कोमल प्रसाद, रजापुर सरैया से राकेश कुमार अपना नंबर लगाने केन्द्र पर पहुंचे। बताया कि 5 दिनों से खराब मौसम की वजह से धान की फसल अभी खेत में खड़ी है मौसम सही रहा तो एक सप्ताह बाद धान की कटाई हो पाएगी। मेंहदावल संवाद के अनुसार धान खरीद केन्द्र पर तैयारी पूरी हो गई है। लेकिन बारिश के चलती खरीद शुरू नहीं हो पाई। किसान नंबर लगाकर वापस जा रहे हैं।