मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनाओं की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।बैठक में सीएम युवा अभियान के अन्तर्गत उपायुक्त उद्योग, सदस्य सचिव राजकुमार शर्मा द्वारा योजना के बारे में भी विस्तृत रूप से अभी तक की प्रगति से अवगत कराया गया। मिशन कार्यालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु जनपद का लक्ष्य 1600 निर्धारित किया गया है, जिसे सभी बैंकों को प्रेषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी बैंकर्स, सभी क्षेत्रीय प्रबन्धक, जिला समन्वयकों को निर्देशित किया गया कि उक्त योजनान्तर्गत विभिन्न बैंक शाखाओं में लम्बित ऋण पत्रावलियों का निस्तारण एक सप्ताह के अन्दर करना सुनिश्चित करें।
बैठक में उपस्थित पवन कुमार सिन्हा, अग्रणी जिला प्रबन्धक, एसबीआई लीड बैंक को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि उद्योग विभाग की योजनाओं में सम्बन्धित बैंकों में लम्बित आवेदन पत्रों का फॉलोअप करते हुए, प्रगति कराना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत बैंक शाखा स्तर पर स्वीकृति, वितरण हेतु लम्बित आवेदन पत्रों का समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। मुख्य विकास अधिकारी ने बैंठक में उपस्थित अग्रणी जिला प्रबन्धक तथा जनपद के समस्त जिला बैंक समन्वयकों का सीएम युवा योजनान्तर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर करने हेतु निर्देशित किया गया। उपायुक्त उद्योग एवं अग्रणी जिला प्रबन्धक को निर्देशित किया गया कि उक्त योजना की सतत समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुसार प्रगति कराएं। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में अच्छा प्रगति करने वाले सम्बन्धित जिला बैंक समन्वयकों, बैंक शाखा प्रबन्धक तथा पवन कुमार सिन्हा को प्रशस्ति-पत्र तथा मोमेन्टों देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जितेन्द्र कुमार गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


