Santkabir Nagar News: 16 घंटे से बिजली सप्लाई नहीं मिलने से फूटा गुस्सा,लगाया जाम

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर के ट्यूबवेल कॉलोनी में 16 घंटे तक बिजली नहीं आने पर लोग नाराज हो गए। शिकायतों के बाद भी कोई समाधान न होने पर लोगों ने सड़क जाम कर दी। पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों ने समझाकर जाम खत्म कराया। ट्रांसफार्मर बदलने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

Santkabir Nagar News: 16 घंटे से बिजली सप्लाई नहीं मिलने से  फूटा गुस्सा,लगाया जाम

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। शहर के ट्यूबवेल कॉलोनी में 16 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से नाराज लोगों का सब्र बुधवार शाम जवाब दे गया। बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान न होने पर आक्रोशित कॉलोनीवासियों ने देर शाम मेंहदावल बाईपास-मधुकुंज तिराहा मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया। करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया। ट्रांसफार्मर बदलने के बाद आपूर्ति बहाल हुई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।ट्यूबवेल कॉलोनी निवासी अनवर, राकेश, हिमांशु और सुरेंद्र आदि ने बताया कि मंगलवार रात 12 बजे से ही बिजली गुल थी।

ट्रांसफार्मर में खराबी आने के कारण आपूर्ति ठप हो गई थी। समस्या की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार दी गई। अधिशासी अभियंता राजेश कुमार और खलीलाबाद के एसडीई केदारनाथ नाथ शुक्ल से भी शिकायत की गई, लेकिन 16 घंटे बीतने के बाद भी बिजली नहीं आई। बिजली संकट के चलते घरों में पानी की किल्लत हो गई थी। दैनिक कामकाज भी प्रभावित हो रहे थे। गर्मी के बीच घंटों बिजली नहीं रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही थी। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी राहत नहीं मिलने पर कॉलोनीवासियों ने शाम में सड़क पर उतरकर विरोध जताया। जाम की सूचना पर सीओ सदर प्रियम राजशेखर पांडेय, चौकी इंचार्ज अनिल कुमार और बिजली विभाग के जेई व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद बिजलीकर्मियों ने खराब ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया पूरी की और आपूर्ति बहाल कर दी। बिजली आने के बाद लोगों ने राहत महसूस की। अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर सही न होने की वजह से उसे दो बार बदलना पड़ा है। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हुई है। फिलहाल, वर्कशॉप से दोबारा ट्रांसफार्मर मंगवा कर आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसंतकबीरनगरSantkabir Nagar News: 16 घंटे से बिजली सप्लाई नहीं मिलने से फूटा गुस्सा,लगाया जाम