इस्लामनगर में जल्द साकार होगा शुद्ध पानी का सपना

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - मगहर के इस्लाम नगर मोहल्ले के निवासियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे विभाग से अनुमति मिलने के बाद अब जलापूर्ति व्यवस्था को इस्लाम नगर तक पहुंचाने का कार्य शुरू होगा। स्थानीय नागरिकों ने इसे महत्वपूर्ण कदम बताया है, जिससे वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान होगा।

इस्लामनगर में जल्द साकार होगा शुद्ध पानी का सपना

मगहर, हिन्दुस्तान संवाद नगर पंचायत मगहर के गांधी आश्रम वार्ड अंतर्गत मोहल्ला इस्लाम नगर के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से पेयजल समस्या से जूझ रहे इस क्षेत्र को अब पहली बार नगर की जलापूर्ति व्यवस्था से जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है। रेलवे विभाग से जरूरी अनुमति मिलने के बाद अब रेलवे पुलिया के नीचे से पाइपलाइन बिछाकर इस्लाम नगर तक पानी पहुंचाने का कार्य आसान हो जायेगा। ऐसे में यहां क़े वाशिन्दों को उम्मीद है कि वर्षों पुराना शुद्ध पेयजल पाने का सपना साकार होगा。

जलापूर्ति पाइपलाइन की समस्या

मगहर कस्बे और इस्लाम नगर मोहल्ले के बीच रेलवे लाइन होने के कारण अब तक मोहल्ले में जलापूर्ति पाइप लाइन नहीं पहुंच सकी थी। जिससे स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि लगातार बोर्ड बैठकों में आवाज उठाते रहे। नगर पंचायत चेयरपर्सन अनवरी बेगम द्वारा भी जल निगम से लगातार पत्राचार एवं अनुरोध किया जाता रहा। इसके बाद जल निगम ने पूर्वोत्तर रेलवे विभाग से मगहर स्टेशन के पश्चिमी छोर पर स्थित पुलिया के नीचे से पाइप लाइन ले जाने की अनुमति मांगी थी। विभाग द्वारा मंजूरी मिलने के बाद सोमवार को जल निगम के एई एवं जेई के साथ चेयरपर्सन पति नूरुज्जमा अंसारी ने मौके पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया और प्रस्तावित कार्य का जायजा लिया।

Voice of UP

स्थानीय नागरिकों की प्रतिक्रिया

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया है। लोगों का कहना है कि पाइप लाइन बिछने के बाद इस्लाम नगर के सैकड़ों परिवारों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सकेगी। जिससे वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा। इस अवसर पर अशफाक अहमद, इजहार अहमद, असगर अली, आबिद अली, जुबेर अहमद, आफाक अहमद एवं मोहम्मद इलियास सहित अन्य लोगों ने नगर पंचायत कमेटी, चेयरमैन प्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि नगर में विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े कार्य इसी प्रकार आगे भी जारी रहेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस्लाम नगर में पेयजल समस्या कब हल होगी?
इस्लाम नगर में पेयजल समस्या हल करने के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य अब शुरू होगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।