Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsRaj Shekhar Bharti Rising Star of Indian Music from Maghar
महोत्सव से निकल राज शेखर सुर संगीत में लहरा रहा परचम

महोत्सव से निकल राज शेखर सुर संगीत में लहरा रहा परचम

संक्षेप:

Santkabir-nagar News - कमर आलम अंसारी के अनुसार, निर्गुण गायक राज शेखर भारती ने मगहर महोत्सव से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। मुम्बई में उनकी गायकी की धूम मची है, जहां उन्होंने गोल्ड मेडल और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त किया है। राज ने कई फिल्मों और गानों में अपनी आवाज़ दी है और संगीत की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

Feb 02, 2026 03:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share Share
Follow Us on

मगहर, कमर आलम अंसारी। जिले का निर्गुण गायक राज शेखर भारती पूरे देश में सुर-संगीत का परचम लहरा रहा है। मगहर महोत्सव से मंच से निकल कर यह कलाकार फिल्म नगरी मुम्बई में गायकी के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर देश के चोटी के निर्देशक अपनी फिल्म में स्थान दे रहे हैं। इन्हें राष्ट्रपति पुरस्कृत कर चुके हैं और म्यूज़िक प्रोडक्शन से मेडल हासिल कर चुका है। साथ कई फिल्मों में अपनी आवाज बिखेर रहा है। राजशेखर की इस सफलता से समूचा जनपद गौरवान्वित महसूस कर रहा है। संतकबीरनगर मुख्यालय खलीलाबाद के टीचर कालोनी निवासी राज शेखर भारती मोती राम भारती एवं शिक्षिका मीरा भारती के सुपुत्र हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुंबई के संगीत जगत में अपनी पहचान बना चुके हैं। राजशेखर ने मगहर महोत्सव में ‘हम का तीन चीज मंगवा बलम जी...’ के निर्गुण से पहचान बनायी थी। अब माया नगरी पहुंच कर संगीत की दुनिया में आगे बढ़ रहे हैं। राजशेखर ने मुंबई में इसी वर्ष जनवरी में म्यूज़िक प्रोडक्शन में अपनी प्रतिभा के बल गोल्ड गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। इसके अलावा प्रख्यात फिल्म निर्माता सुभाष घई के मुक्ता आर्ट्स के बैनर तले निर्मित मराठी फिल्म ‘अमैरा’ में अपनी आवाज़ दी। जिसे संगीत प्रेमियों से खूब सराहना मिली। इसके अतिरिक्त उसको प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी के साथ ‘देव बप्पा आले रे’ और ‘भोला भंडारी’ जैसे लोकप्रिय गीतों में कार्य किया। साथ ही उनकी प्रोडक्शन कंपनी के लिए शॉर्ट फिल्म ‘कच्चे धागे’ में भी गायन किया। राज शेखर भारती ने ‘वॉचो’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही वेब सीरीज़ ‘मंगढांट’ के लिए भी गीत गाए हैं। चुनाव आयोग के गीत ‘मैं भारत हूँ’ में गायन के लिए उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाना उनके कैरियर की एक बड़ी उपलब्धि रही। वर्तमान में राज शेखर भारती मुंबई में संगीत के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं और तेजी से सफलता की ओर बढ़कर गायकी के क्षेत्र में तरक्की की इबारत लिख रहे हैं।