
राज ग्लोबल के छात्रों ने जीता राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण व रजत पदक
Santkabir-nagar News - - ग्वालियर में नेशनल लेवल अमेच्योर गेम्स एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन प्रतियोगिता में राज ग्लोबल एकेडमी के खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल में स्वर्ण और बास्केटबॉल मे
संतकबीरनगर, निज संवाददाता। राज ग्लोबल एकेडमी मलोरना के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अमेच्योर गेम्स एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण एवं बॉस्केटबॉल में रजत पदक जीता है। छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय के प्रबंध तंत्र के साथ ही छात्रों ने सभी को बधाई दी। राज ग्लोबल एकेडमी की प्रधानाचार्य सोसी जैकब ने बताया कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित नेशनल लेवल अमेच्योर गेम्स एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा आयोजित वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में राज ग्लोबल एकेडमी की वॉलीबॉल टीम ने देशभर से आई मजबूत टीमों को पराजित करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि बास्केटबॉल टीम ने कड़े मुकाबलों के बाद रजत पदक जीतकर विद्यालय के गौरव में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ा।
इन उपलब्धियों से न केवल विद्यालय बल्कि पूरा जनपद गौरवान्वित हुआ है। यह सफलता केवल पदकों की नहीं बल्कि उस समर्पण,अनुशासन और निरंतर अभ्यास की जीत है,जो वर्षों से विद्यालय में विद्यार्थियों को सिखाया जाता रहा है। इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे विद्यालय के खेल प्रशिक्षक वीरेंद्र कुमार की अहम भूमिका रही। उनके कुशल मार्गदर्शन,आधुनिक प्रशिक्षण तकनीकों और निरंतर प्रेरणा ने खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी। उन्होंने प्रत्येक खिलाड़ी की प्रतिभा को निखारते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




