बारिश में नागरिकों के लिए मुसीबत बनेगा रेलवे लाइन का विस्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में रेलवे लाइन के विस्तार से जल निकासी की समस्या उत्पन्न हो सकती है। बारिश के दौरान शहर में जल भराव की संभावनाएँ हैं। त्रिपाठी मार्केट से लेकर शास्त्री नगर तक नाले को पाट दिया गया है, जिससे जल निकासी में कठिनाई हो सकती है। नगरपालिका जल निकासी के लिए दूसरा प्लान तैयार कर रही है।

बारिश में नागरिकों के लिए मुसीबत बनेगा रेलवे लाइन का विस्तार

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में शहर के बीच से गुजरी रेलवे लाइन का स्टेशन की सुविधा के लिए विस्तार हो रहा है। शहर का यह विकास नागरिकों के लिए बरसात के मौसम में मुसीबन बन सकता है। इसके चलते जल निकासी की समस्या खड़ी हो सकती है। समय रहते जल निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो बारिश के दौरान शहर को जल भराव का सामना करना पड़ेगा। शहर के खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के त्रिपाठी मार्केट क्रासिंग के पूरब बढ़ने पर डाउन लाइन की साइड में उत्तर पटरी पर तेजी के साथ काम किया जा रहा है। इसके लिए रेलवे लाइन के उत्तर की ओर एक नई ठोकर लाइन बनाई जा रही है। ठोकर लाइन बनाने के लिए रेलवे लाइन की उत्तर की ओर बने नाले पाट दिया गया है। यह कच्चा नाला रेलवे की जमीन पर बना था। मौके पर महज छोटी सी नाली के माध्यम से जल निकासी की जा रही है। अब इस नाले को बंद किया जा रहा है। जबकि आधे शहर का पानी इसी नाले के माध्यम से निकाला जाता था。

जल निकासी की समस्या

पालिका की ओर से त्रिपाठी मार्केंट से लेकर बरदहिया बाजार तक रेलवे लाइन की उत्तर की ओर रेल विभाग की जमीन पर कच्चा नाला का निर्माण कराया गया था। इस नाले के माध्यम से नेदुला बाईपास, बंजरिया मोहल्ला, बैंक चौराहा से लेकर गोला बाजार तक का पानी इस नाले के माध्यम से निकला जाता था। चौड़ा नाला होने की वजह से आधे शहर का पानी पूरी तरह से निकल जाता था।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

समस्या का समाधान

रेलवे लाइन का विस्तार होने से त्रिपाठी मार्केट से लेकर शास्त्री नगर तक नाले को पाट दिया गया है। थोड़ा बहुत पानी धीरे धीरे करके निकल रहा है। अब तेज बारिश हुई तो जल निकासी की समस्या खड़ी हो जाएगी। नगर की इस समस्या को पालिका के अधिकारी और कर्मचारी बखूबी जान रहे हैं। बरसात आने में लगभग एक माह का समय बचा है। इस बीच व्यवस्था न हुई तो समस्याओं से जूझना पड़ेगा।

जल निकासी के लिए दूसरे प्लान की तैयारी

ईओ नगरपालिका अवधेश कुमार भारती ने बताया कि शहर में जल निकासी की समस्या का जल्द ही समाधान ढूंढ़ लिया जाएगा। जल निकासी के लिए दूसरा प्लान तैयार है। प्रशासनिक अधिकारियों से राय मश्विरा कर जल्द ही हल ढूंढ़ लिया जाएगा।

सामान्य प्रश्न

संतकबीरनगर में जल निकासी की समस्या क्यों उत्पन्न हो रही है?
रेलवे लाइन के विस्तार के कारण जल निकासी की समस्या उत्पन्न हो रही है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।