Santkabir Nagar News: लेखपालों ने अयोध्या प्रकरण की एसआईटी जांच की मांग की

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर जिले में लेखपाल संघ ने विभिन्न तहसीलों में एक दिवसीय धरना दिया। लेखपालों ने तहसील सोहावल में उत्कर्षदीप के खिलाफ एंटी करप्शन कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा, जिसमें निष्पक्ष जांच और भविष्य में कार्रवाई की उचित प्रक्रिया की मांग की गई।

Santkabir Nagar News: लेखपालों ने अयोध्या प्रकरण की एसआईटी जांच की मांग की

Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। संतकबीरनगर जिले में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर शुक्रवार को जनपद की सभी तहसीलों में लेखपालों ने एक दिवसीय धरना दिया। लेखपाल जनपद अयोध्या की तहसील सोहावल में लेखपाल उत्कर्षदीप के विरुद्ध एंटी करप्शन टीम द्वारा की गई कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक तहसील अध्यक्ष एवं तहसील मंत्री के नेतृत्व में धरना दिया गया। इसके बाद लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारियों के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि सोहावल प्रकरण की पुलिस विभाग से स्वतंत्र निष्पक्ष एजेंसी एसआईटी से जांच कराई जाए।

प्रकरण से जुड़े समस्त सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, शिकायत और प्री-ट्रैप प्रक्रिया की निष्पक्ष समीक्षा हो। यदि लेखपाल को षड्यंत्रपूर्वक फंसाया जाना पाया जाता है तो उन्हें तत्काल न्यायोचित राहत दी जाए। संघ ने यह भी मांग की है कि भविष्य में ट्रैप कार्रवाई से पूर्व अनिवार्य जांच की जाए, फर्जी व दुर्भावनापूर्ण ट्रैप पर रोक लगे और इस संबंध में स्पष्ट एवं कड़ा एसओपी जारी किया जाए, ताकि कोई निर्दोष कर्मचारी शिकार न बने। धरने को उत्तर प्रदेश चकबंदी लेखपाल संघ ने नैतिक समर्थन दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसंतकबीरनगरSantkabir Nagar News: लेखपालों ने अयोध्या प्रकरण की एसआईटी जांच की मांग की