जनपद के 1414 लाभार्थियों के खाते में पहुंची आवास की पहली किस्त
Santkabir-nagar News - सोमवार को संतकबीरनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 1414 लाभार्थियों को आवास की पहली किस्त प्रदान की गई। कार्यक्रम में विधायक अनिल त्रिपाठी ने लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए और आवास निर्माण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने किया।

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत जनपद के निकायों के 1414 लाभार्थियों को आवास की पहली किस्त प्रदान की गई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण भी हुआ। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी मौजूद रहे।जनपद में खलीलाबाद नगर पालिका परिषद के 291 लाभार्थी, नगर पंचायत हैंसर बाजार के 268, नगर पंचायत मेंहदावल के 598, नगर पंचायत बेलहर कला के 255 लाभार्थी शामिल रहे। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 अंतर्गत स्वीकृति पत्र वितरित करते हुए लाभार्थियों को प्राप्त धनराशि से अपने आवास को जल्दी बनवाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने किया। इस दौरान हैंसर ब्लाक प्रमुख कालिन्दी चौहान, डूडा प्रबंधक ज्ञानेंद्र शुक्ल सहित अन्य मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


