ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश संतकबीरनगरनगर क्षेत्र की खामियों को दूर करने के लिए दौड़ रहे अध्यक्ष

नगर क्षेत्र की खामियों को दूर करने के लिए दौड़ रहे अध्यक्ष

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। बरसात की आहट नगरपालिका को डरा रही है। दस

नगर क्षेत्र की खामियों को दूर करने के लिए दौड़ रहे अध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,संतकबीरनगरSun, 11 Jun 2023 02:10 AM
ऐप पर पढ़ें

संतकबीरनगर, निज संवाददाता।

बरसात की आहट नगरपालिका को डरा रही है। दस दिन बाद मानसून दस्तक देगा। इसे लेकर नगरपालिका चेयरमैन व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर मशक्कत कर रहे हैं। यही कारण है कि शहर से बरसात के पानी निकलने वाले हर नालों के प्वाइंट को चेयरमैन देख रहे हैं।

नपा चेयरमैन जगत जयसवाल ने चकदही स्थित खुदवा नाला का जयजा लिया। इस नाले में औद्योगिक नगर, मटिहना, बरदहिया बजार के पानी को जोड़ने की योजना है। इसी नाले में बनियाबारी, सादिकगंज और विधियानी का भी पानी गिरेगा। लगभग आधे शहर का पानी खुदवा नाले में लिंक हो जाए तो शहर को जल भराव से निजात मिल जाएगी। चेयरमैन ने नपा कर्मचारियों को तलब कर पेंच कसे। कहा कि पुराने चेयरमैन के साथ जो लापरवाहियां की थी उसे भूल जाओ। अब काम करना पड़ेगा वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहो।

चेयरमैन ने नपा कर्मियों के साथ हर नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने ईओ को निर्देशित किया कि सभी नाले को पूरी तरह से साफ रखें। इस दौरान ईओ विनय मिश्र ने सभी कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस मौके पर पंकज कुमार, उमेश चंद्र चौधरी, अब्दुल्ला खान, भोलू उपाध्याय, दुर्गेश कुमार आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें