
महाशिवरात्रि की तैयारी तेज, सजने लगे शिवालय
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों की रंगाई-पुताई और सजावट का काम तेजी से चल रहा है। 15 फरवरी को होने वाले महाशिवरात्रि पर्व के लिए मंदिरों की सफाई और मेला मैदान की तैयारियों का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। भक्तों के लिए विशेष सजावट की जा रही है।
संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लगने वाले मेले व मानस प्रवचन के लिए पौली क्षेत्र के गांवों में स्थित शिवालयों की रंगाई-पुताई और सजावट का काम तेजी से चल रहा है। शिवरात्रि पर पूजा अर्चना के लिए मंदिरों की सफाई की जा रही है। आगमी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार का पर्व है। जिसको लेकर क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पौली स्थित बाबा कंकड़ेश्वरनाथ, मोहम्मदपुर स्थिति कुबेर नाथ, परसहर स्थिति रामेश्वरनाथ, पचरा में महादेव नाथ, मड़पौना स्थित झारखण्डेश्वर नाथ मंदिर परिसर में तैयारियां तेज हो गई है। अधिकांश शिवालयों में रंग-रोगन का काम युद्धस्तर पर जारी है।
मंदिरों पर जहां मेले का आयोजन होगा, वहां मेला मैदान की सफाई शुरू हो गई है। शिवालयों में रंग-रोगन का काम भी तेज कर दिया गया है। सजावट को लेकर विशेष तैयारियां चल रही हैं। महाशिवरात्रि पर भक्तों के दर्शन पूजन के लिए शिव मंदिरों को साफ-सफाई कर सजाया जाने लगा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




