Santkabir Nagar News: बारिश के बीच फीडर-1 में पूरी रात गुल रही बिजली

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

Santkabir Nagar News: मेंहदावल कस्बे में बिजली आपूर्ति लगातार दूसरे दिन भी ठप रही। शुक्रवार को 20 घंटे की बाधा के बाद शनिवार शाम बारिश के चलते फीडर-1 में आई खराबी के कारण आधी आबादी पूरे रात अंधेरे में रही। लोगों को उमस और मच्छरों से जूझना पड़ा। रातभर संपर्क करने के बावजूद उपभोक्ताओं को केवल फाल्ट की जानकारी मिली।

Santkabir Nagar News: बारिश के बीच फीडर-1 में पूरी रात गुल रही बिजली

Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल कस्बे की बिजली व्यवस्था लगातार दूसरे दिन भी पटरी पर नहीं लौट सकी। शुक्रवार को तहसील फीडर में तकनीकी खराबी के कारण करीब 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने के बाद शनिवार की शाम फीडर-1 में आई खराबी से कस्बे की आधी आबादी पूरी रात अंधेरे में रही। उमस भरी गर्मी और मच्छरों के प्रकोप से लोगों की रात जागकर कटी। रविवार सुबह करीब सात बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली。

बिजली आपूर्ति में बाधा

शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे हल्की बारिश शुरू होते ही पूरे कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बारिश थमने के कुछ देर बाद फीडर-2 से जुड़े क्षेत्रों में बिजली बहाल कर दी गई, लेकिन फीडर-1 की लाइन में फाल्ट आने से आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। रात में दो-तीन बार कुछ सेकेंड के लिए बिजली आई, लेकिन तुरंत फिर गुल हो गई। इससे उपभोक्ताओं की उम्मीदें बार-बार टूटती रहीं। बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद लोग पूरी रात विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क कर जानकारी लेने का प्रयास करते रहे।

उपभोक्ता शिकायतें

हालांकि उन्हें केवल लाइन में फाल्ट होने की सूचना मिलती रही। देर रात तक मरम्मत कार्य चलता रहा, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। फीडर-1 से कस्बे की लगभग आधी आबादी के अलावा प्रमुख बाजार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) आदि को बिजली आपूर्ति की जाती है। पूरी रात बिजली न रहने से घरों में इनवर्टर जवाब दे गए और लोगों को उमस भरी गर्मी के साथ मच्छरों के प्रकोप का भी सामना करना पड़ा।

नाराजगी में वृद्धि

गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को तहसील फीडर में ब्लास्ट और तकनीकी खराबी के चलते पूरे कस्बे की बिजली करीब 20 घंटे तक बााित रही थी, जिसकी आपूर्ति शनिवार सुबह बहाल हुई थी। लगातार दूसरे दिन बिजली संकट से लोगों में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बरसात शुरू होते ही बार-बार फाल्ट होने से व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

प्रश्न अक्सर पूछे जाने वाले

मेंहदावल कस्बे में बिजली संकट कब शुरू हुआ?
मेंहदावल कस्बे में बिजली संकट शुक्रवार को तहसील फीडर में तकनीकी खराबी के कारण शुरू हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।