Santkabir Nagar News: योग, ध्यान, प्राणायाम एवं व्यायाम पर जोर
Santkabir Nagar News: नाथनगर में महुली थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय ने पुलिसकर्मियों के लिए योग, प्राणायाम, और व्यायाम का आयोजन किया। इसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना है। नियमित योग से पुलिसकर्मियों में ऊर्जा, अनुशासन, और आत्मविश्वास बढ़ाने की कोशिश हो रही है।

Santkabir Nagar News: नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय द्वारा पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ, फिट एवं तनावमुक्त रखने के उद्देश्य से थाना परिसर में योग, ध्यान, प्राणायाम एवं व्यायाम कराया। इसका नियमित रूप से आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान पुलिसकर्मियों को नियमित योग, प्राणायाम, ध्यान एवं व्यायाम के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक एकाग्रता, तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक सोच बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस की ड्यूटी अत्यंत चुनौतीपूर्ण, जिम्मेदारीपूर्ण एवं तनावपूर्ण होती है। ऐसे में पुलिसकर्मियों का शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं मानसिक रूप से संतुलित रहना उनकी कार्यक्षमता तथा बेहतर पुलिसिंग के लिए अत्यंत आवश्यक है।
नियमित योग एवं व्यायाम से पुलिसकर्मियों में ऊर्जा, अनुशासन, एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।


