आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत थाना महुली में हुई शांति समिति की बैठक

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
Follow us on Google News
share

नाथनगर में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के आदेश पर मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ताजियादारों, निर्माताओं और डीजे संचालकों को दिशा-निर्देश दिए गए। सभी को शांति, सौहार्द और भ्रामक सूचनाओं से बचने का निर्देश दिया गया।

आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत थाना महुली में हुई शांति समिति की बैठक

नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के आदेश के क्रम में आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को महुली थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार पांडेय की देख रेख में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, ताजियादारों, ताजिया निर्माताओं एवं डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में उच्चाधिकारीगणों द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया तथा उनका अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। ताजिया की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने एवं विद्युत तारों तथा अन्य सार्वजनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी बरतने हेतु निर्देश दिए गए।

जुलूस मार्गों पर शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों एवं प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा अफवाह फैलाने वाली सामग्री प्रसारित न करने की हिदायत दी गई। बैठक में एसएसआई परवेज अहमद, एसआई सोमनाथ मिश्रा, कांस्टेबल तबरेज आलम, नूरुद्दीन खां, अरविंद यादव, सुनील कुमार सिंह, राजमंगल आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।